DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी को मिला नेशनल यूथ आइकन अवार्ड

बालोद । वर्तमान में जब पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है, तो समाज में कुछ ऐसे लोग भी है जिन्होंने अपने जज्बे और जुनून के बल पर समाज में बेहतर कार्य करते हुए समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। युथ फ़ॉर यूनीवर्सल एंड वोलिएंट्री एक्शन द्वारा ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें नेशनल यूथ आइकन अवार्ड 2021 दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य से इस अवार्ड के लिए गोड़ेला मिडिल स्कूल की शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी का चयन हुआ है, जिन्होंने कोरोना जैसी महामारी के बीच भी आनलाईन क्लास, गतिविधि आधारित शिक्षण, मास्क वितरण, टी.एल.एम निर्माण आदि कार्य जारी रखा है।

नेशनल यूथ आइकन अवार्ड 2021 समाज के उन युवाओं को समर्पित है जिन्होंने शिक्षा व समाज सेवा आदि क्षेत्रों में कार्य करते हुए एक नई मिसाल कायम की है।

You cannot copy content of this page