DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जब 1 घंटे तक सड़क पर जलता रहा खाद से भरी ट्रक, पढ़िए बालोद अर्जुंदा मार्ग पर हुए इस आगजनी की क्या थी प्रमुख वजह?

बालोद। बालोद अर्जुंदा मार्ग पर ग्राम कुरदी के पास आज सुबह 10 से 11 बजे के बीच डीएपी खाद से भरी एक ट्रक में आग लग गई। आग लगभग 1 घंटे तक भभकती रही और ट्रक पूरी तरह से खाक हो गया। घटना में एक व्यक्ति ने ट्रक से कूदकर जान बचाई तो दो व्यक्ति आग में जलने से घायल हो गए। जिसे कुरदी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बालोद रिफर किया गया। जानकारी के मुताबिक ट्रक में डीएपी खाद भरकर अर्जुंदा से पिरिद जा रहे थे।

इस बीच ट्रक का एक टायर अचानक फटा और इस जोर की वजह से ट्रक का डीजल टंकी फूट गया और देखते-देखते आग लग गई। डीजल बाहर गिरने लगा लगभग 100 मीटर तक ट्रक फटे टायर के साथ घिसटती रही और फिर देखते देखते आग ने जोर पकड़ लिया। आसपास मौजूद पत्थर खदानों के टैंकर व सिंघानिया कंपनी के टैंकर से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की गई। फायर ब्रिगेड बाद में पहुंची।

You cannot copy content of this page