DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अजब गजब- शादी के बाद ससुराल से गायब हो गई आधी रात को दुल्हन,आमाडुला की घटना, डौंडी पुलिस जुटी तलाश में

बालोद/ डौंडी। डौंडी क्षेत्र के ग्राम आमाडुला से आधी रात को एक दुल्हन के गायब होने का बड़ा मामला सामने आया है। इस रोचक मामले को सुलझाने के लिए पुलिस भी जुट गई है और गुम इंसान कायम कर तलाश शुरू कर दी गई है। पहले तो परिजन अपने स्तर पर खोजबीन कर रहें थे पर कुछ हासिल नहीं हुआ।डौंडी थाना प्रभारी अनिल ठाकुर का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। 3 मई को आमा डुला के एक परिवार में एक दुल्हन शादी होकर आई और रात को ही 1 बजे के बाद गायब हो गई। सुबह परिजनों ने खोजबीन की पर दिनभर कुछ हासिल नहीं हुआ। अंततः पुलिस को सूचना दी गई है। छानबीन की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कौशल कुमार के घर कांकेर जिले के भैसाकन्हार गांव से एक युवती की शादी 3 मई को हुई थी। बताया जाता है कि दुल्हन रात को बाथरूम जाने के बहाने कमरे से बाहर निकली। जिसके बाद वह वापस नहीं आई। कई घरवाले उस वक्त सोए हुए थे। सुबह जब छानबीन की गई तो कुछ हासिल नहीं हुआ। मोबाइल लोकेशन व अन्य पहलुओं के जरिए पुलिस फरार दुल्हन की तलाश कर रही है।

You cannot copy content of this page