DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा किसान मोर्चा ने बनाई सहायता समिति, कोरोना काल में हो रही कोई भी परेशानी तो करें उन्हें फोन

बालोद। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री पवन साहू जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार बालोद भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू द्वारा जिला हेतु 8 सदस्य व मंडल हेतु 18 सदस्यों का सहायता समिति का गठन किया गया है। जिसमें किसान मोर्चा द्वारा जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष का हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
इस संबंध में जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर सेवा ही संगठन के अंतर्गत इस कारोना काल में कोरोना के प्रति लोगों को जागरूकता के साथ 18 से अधिक उम्र के युवाओ ; ग्रामीण किसानों को टीका लगाने हेतु प्रोत्साहित करने साथ ही लॉकडाउन के कारण जिन किसानों का साग सब्जी नहीं बिक पा रहा है उन किसानों के साग सब्जी को क्वारेंटाईन सेंटर तक व जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का कार्य व जिन घरों के सभी लोग करोना पॉजिटिव हो गए हैं उन परिजनों तक भोजन की व्यवस्था के साथ सुखा राशन भी उपलब्ध कराई जाएगी। बालोद जिला केंद्र हेतु मरीजों व आम जनो को टीका लगवाने हेतु आने जाने हेतु ई रिक्शा की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में जिला किसान मोर्चा द्वारा जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों का सयुक्त नामों का हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। कोई व्यक्ति को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यक हो तो इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं। जिसमें जिला हेतु तोमन साहू 9893067081, चेमन देशमुख 9406010099, सोमेश साहू 7389246140, पुष्पन्द्र चंद्राकर 9755868686 नागेंद्र चौधरी 6263792888 हेमंत साहू 9752613503 मनोहर सिन्हा 9993863196
मंडल हेतु बालोद ग्रामीण- छगन साहू 9407607065,गणेश साहू 9981756080, बालोद शहर-टुकेश्वर पांडे 9301309449,शशिकांत साहू 9893824887, गुरुर -लीलाराम सोनबेर 9753212940, पन्नालाल साहू 9770180172, गुंडरदेही -मदन लाल साहू 9893582012, टीका निषाद 9893103339, अर्जुंदा -रोमन सोनकर 9074942228, ओंकार सिन्हा 7354241105 खेरथा -रमेश सोनवानी 9755963138 चैतन्य निषाद 9752054475, डौंडी – शिव गिरी चुरेन्द्र 7770883748 मतेंद्र वैष्णो 62661454495 लोहारा -विजय सोनकर 62622111900 सुरेश देशमुख 9630873161,दल्ली राजहरा -शंकर साहू 8435206779उमेश विश्वकर्मा 8982255202 आदि है। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अनिल साहू ने दी।

You cannot copy content of this page