DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बडगांव में बढ़े मरीज ,कोरोना टेस्ट शिविर में 138 की जांच में 2 निकले पॉजिटिव, इधर देखिये जिले भर की रिपोर्ट

बालोद/डौंडीलोहरा – ग्राम बड़गांव में 2 मई को कोरोना वायरस संक्रमण टेस्ट के लिए शिविर हल्बा भवन में लगाया गया था. जिसमें ग्राम बड़गांव सरपंच दीपक ठाकुर ने बताया कि गांव में दिनों दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा बीएमओ विनोद चोरका से अनुरोध करके शिविर लगाने के लिए बोला गया. जिसमें कुल 138 ग्रामीणों का टेस्ट किया गया और 2 लोगों का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया. जिसे ग्राम पंचायत द्वारा होम आइसोलेशन कर उचित देखभाल के लिए निर्देशित किया गया. साथ में गांव की सुरक्षा के लिए मुनादी कर घर में रहने के लिए सब को निर्देशित किया गया.

You cannot copy content of this page