लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के साथ वैक्सिनेशन में आगे आने प्रेरित करने बालोद पुलिस ने किया पैदल मार्च



बालोद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये इसकी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु बालोद जिला में लागू ‘लॉकडाउन के नियमों के पालन” हेतु,लॉकडाउन के दौरान घरों में ही रहने व अत्यावश्यक होने पर घर से बाहर निकलने पर कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर अपनाने और शासन द्वारा 1 मई 2021 से 18+ आयु वर्ग के लोगों के लिए चलाए जा रहे ‘वैक्सीनेशन प्रोग्राम” में सम्बंधित वर्ग की स्वस्फूर्त भागीदारी,इत्यादि के संबंध लोगों से अपील करते हुए 2 मई को बालोद शहर के विभिन्न मार्गों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी आर पोर्ते एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जिला बल बालोद के द्वारा पैदल मार्च किया गया।
पैदल मार्च में एसडीओपी दिनेश कुमार सिन्हा, डीएसपी प्रशांत पैकरा, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर,एसआई शिशिर पांडे,थाना बालोद,ट्रैफिक थाना बालोद व जिला बल बालोद अन्य स्टाफ शामिल हुए।

You cannot copy content of this page