DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक जनपद सदस्य ऐसे भी- घर-घर पहुंच समझा रहे ग्रामीणों को, कोरोना की वैक्सीन जरूर लगाएं, इससे बिल्कुल न घबराएं

बालोद। ग्राम पंचायत कुसुमकसा में जनपद सदस्य संजय बैस ने वार्डो का दौरा कर लोगो को वेक्सीन की प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रत्येक घरों में पहुंच कर लोगो को निवेदन कर समझाया। लोगो को वेक्सीन की प्रति जो भय बना था उसे दूर कर वेक्सीन के फायदे बताए। लोग उसके बाद स्वयं होकर वेक्सीन के लिये तैयार हुए।

जनपद सदस्य संजय बैस के साथ ग्राम के सरपंच शिवराम सिन्द्रामे, पंच देवलाल पिस्दा, गिरवर राम मितानीन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस अभियान में थे। घरों में सर्दी खासी बुखार के लोगो को कोरोना जांच कराने के लिये भी निर्देशित किये। कोरोना के भय से कई लोग जांच नही होने से संक्रमण बढ़ते जा रहा है इससे हम सब को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझ कर लड़ना है।

You cannot copy content of this page