DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोविड 19 के संबंध में हुई सतनामी समाज की वर्चुअल बैठक , जरुरतमन्द की करेंगे मदद, हुए ये निर्णय

बालोद– कोविड 19 के संबंध में जिला सतनामी समाज की वर्चुअल बैठक हुई. जिसमें जिला के प्रदेश पदाधिकारियों सहित समाज के वरिष्ठ शामिल हुए.चर्चा में प्रदेश संयोजक विजय बघेल व जिला पंचायत अध्यक्षा सोना देवी देशलहरा , पवन जोशी प्रदेश कोर कमेटी सदस्य , अशवन बारले प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजा मोर्चा , दीनानाथ चेलक जिलाध्यक्ष अजा प्रकोष्ठ कांग्रेस सहित अन्य लोगों ने कोविड 19 के संबंध में विचार व समाज को कोरोना वायरस से होने वाले प्रभाव पर एतिहात बरतने विभिन्न बातें रखी.
ये निर्णय लिए गये बैठक में कोविड 19 टीका के संबंध में फैली गलत धारणाओं (भ्रांतियां )पर चर्चाएं हुई. समाज के सभी लोगों को टीके लगाने के लिए भरपूर प्रचार प्रसार करना है. सर्दी ,खांसी , जुकाम सहित विभिन्न करोना वायरस संक्रमण संबंधी लक्षणों से ग्रसित व्यक्तियों को करोना जांच कराने के लिए प्रेरित करना है. जिला स्तर पर करोना वायरस कंट्रोल रूम का स्थापना कर लोगों की सहायता करना है. ब्लाक अध्यक्ष व ग्रामीण क्षेत्रों के अध्यक्षों के माध्यम से गरीब तबके के सामाजिक जनों का सर्वे कराकर लाकडाउन से होने वाली आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए जिला फंड कोश से खाना व अन्य संसाधनों का व्यवस्था कराना है. ग्रामीण इकाई के द्वारा इकट्ठे की गयी राशि का उपयोग स्थानीय आर्थिक रुप से कमजोर लोगों की मदद करने पर सहमति हुई. जिले के करोना वायरस से प्रभावित सामाजिक जनों के लिए जिला कोविड 19 फंड की राशि से आक्सीजन सिलेन्डर का निशुल्क उपलब्ध कराना है. जिला स्तरीय कोविड 19 वायरस की संक्रामकता को मात देने शासन प्रशासन से मिलकर सहयोग प्रदान करने पर सहमति जताई गई।
आर्थिक मदद के लिए हुए सहमत
जिलाध्यक्ष संजय बारले ने वर्चुअल बैठक रखी थी. चर्चा का संचालन करते हुए जिला सचिव एसआर बंजारे ने करोना वायरस व उसके बढते प्रभाव एवं होने वाली जन हानि पर चिंतन मनन कर सामाजिक जनों को उचित मार्गदर्शन देने व आर्थिक सहायता करने के लिए जिला पदाधिकारियों व वरिष्ठ समाज सेवकों को आगे आने की आवश्यकता बताई गई। बैठक में सभी ब्लाक अध्यक्ष क्रमशः केदारनाथ सुनहरे बालोद , धनेश बघेल लोहारा , शशी बंजारे गुन्डरदेही , चमन टंडन गुरुर ने भी अपनी बातें रखी व जिला सतनामी समाज बालोद के साथ इस विकट परिस्थितियों का मिलकर लड़ने की सहमति दी व आर्थिक सहायता देने की बातों में राजी हुए। वर्चुअल बैठक में विशेष रूप से प्रदेश संयोजक विजय बघेल , जिला पंचायत अध्यक्षा सोना देवी देशलहरा , पवन जोशी प्रदेश कोर कमेटी सदस्य , असवन बारले संरक्षक व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजा मोर्चा भाजपा , दीनानाथ चेलक जिलाध्यक्ष अजा प्रकोष्ठ कांग्रेस, बालचंद देशलहरा वरिष्ठ समाज सेवी व जिला महंत , प्रवीण देशलहरा सहित 50 मुखिया चर्चा परिचर्चा में शामिल होकर आर्थिक रुप से मदद करने सहमति दी.

You cannot copy content of this page