DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर – धमतरी के इस आरक्षक ने की इस्तीफे की मांग…..क्या है इस्तीफे का कारण..? जानकर चौक जाएंगे आप?

दादू सिन्हा, धमतरी – धमतरी पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक ने अपनी नौकरी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है….ये कोई सामान्य इस्तीफा नही है बल्कि कई गंभीर आरोप पुलिस के आला अफसरों पर आरक्षक की तरफ से लगाए गए हैं…आरक्षक क्रमांक 777 उज्ज्वल दीवान ने बताया कि….सभी पुलिस कर्मियों को अपना एक दिन का वेतन स्वेक्षा से मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने कहा गया था…..लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया,…. तो इसी वजह से उसका तबादला नक्सल प्रभावित थाना मेचका में कर दिया गया…..आम तौर पर आरक्षकों का तबादला समूह में होता है लेकिन उज्ज्वल के मामले में सिर्फ एक आरक्षक का तबादला हुआ…. जब आरक्षक ने अपना इस्तीफा सौंपने की कोशिश की तो अब इस्तीफा नही लिया जा रहा है…..इन तमाम आरोपो के साथ आरक्षक ने मीडिया से अपनी बाते रखी…..वही इस मामले में जब जिले के एसपी और दूसरे अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो किसी ने फोन ही नही उठाया…

देखिये उनके इस्तीफे से संबंधित आवेदन में क्या-क्या लिखा है

You cannot copy content of this page