बालोद। पहली बार ऐसा हो रहा है जब कोई राजनीतिक संगठन भी कोरोना वारियर की भूमिका निभाएगा। इस बढ़ते कोरोना संकट काल में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और एक नए अंदाज में कोरोना वारियर की नियुक्ति की जा रही है। यह कोरोना वारियर भाजयुमो के ही अलग-अलग कार्यकर्ता और पदाधिकारी ही होंगे। जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी दी जा रही है। हर जिले में कोरोना वारियर नियुक्त किए जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के निर्देशन में सभी जिले के अध्यक्ष सहित प्रदेश कार्य समिति से जुड़े हुए पदाधिकारी वारियर्स नियुक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में बालोद जिले के जिला भाजयुमो के अध्यक्ष आदित्य पिपरे व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजीव रिंकू शर्मा ने भी बालोद जिले के वारियर की लिस्ट जारी की है। यह कोरोना वारियर जरूरतमंद की मदद करेंगे लोग उनके नंबरों पर फोन करके अपनी समस्या बता सकेंगे और उनकी समस्या का समाधान भी वारियर करवाएंगे ।खासतौर से अस्पताल में होने वाली दिक्कत, बेड ना मिलने, ऑक्सीजन की सुविधा न मिलने सहित अन्य परेशानी को लोग उन नंबरों पर फोन करके बता सकेंगे। जिसका हर संभव निराकरण करने का प्रयास उक्त वारियर करेंगे। चाहे वह स्वयं जाकर करें चाहे फोन के माध्यम से करें चाहे किसी के माध्यम से करवाए। पर जो भी शिकायत समस्या आती है उनका हर संभव निराकरण का प्रयास उक्त कोरोना वारियर को करना होगा। भाजयुमो द्वारा किए जा रहे इस पहल को हर जिले के हर क्षेत्र में लागू किया गया है। वारियर द्वारा लोगों को कोरोना जागरूकता के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। लोगों को टीका लगवाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। तो उनका भ्रम भी दूर किया जाएगा। उक्त कोरोना वारियर हर तरह से लोगों की मदद के लिए अग्रसर होंगे।
बालोद जिले में इन्हें बनाया गया है कोरोना वारियर
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव शर्मा ने बताया कि कोरोना वारियर की लिस्ट में जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे 9755060900 के अलावा संजय साहू 8319233484 ,एकांत पवार 9131302913, कमलेश वाधवानी8103729999, सुप्रीत शर्मा 8827478885, खेमलाल देवांगन9981344982, विकास जैन7000311975, पंकज चौधरी 7999919805, टूमन साहू 9340816654,पलाश गुप्ता 9993333372,शशिकांत निषाद 7803999971, मुकेश कोड़ो 7354100888 को वारियर बनाया गया है। उनके नम्बर पर लोग फोन कर मदद ले सकतें हैं।
