DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ में सभी युवाओं का होगा मुफ्त वैक्सीनेशन, 30 तारीख को आभार भूपेश सरकार के नाम से चलेगा कैम्पेन

बालोद – छत्तीसगढ़ में सभी युवाओं का मुफ्त वैक्सीनेशन होगा इसके पहले 30 अप्रैल को आभार भूपेश सरकार के नाम से कैम्पेन चलाया जाएगा.

जिला अध्यक्ष बालोद युवा कांग्रेस- प्रशांत बोकड़े ने बताया छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही लगातार छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने जनहित में कई कार्य किये है. कोरोना महामारी में जहां सभी राज्य रोकथाम रोकने के लिए छत्तीसगढ़ से पीछे है और केंद्र ने वैक्सीनेशन पर युवाओ पर जो भार डाला था, ऐसे समय मे छत्तीसगढ़ के युवाओं को फ्री वैक्सीनेशन की पहल से पूरे देश मे छत्तीसगढ़ की इस पहल की सराहना हो रही है. युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एक मई को युवाओ को वैक्सीनेशन लगवाने की मुहिम से जोड़ेगी और 30 अप्रैल को आभार भूपेश सरकार के नाम से छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार का धन्यवाद करेगी।

इन बातों पर दें ध्यान

टीकाकरण के तीसरे चरण की 1 मई से शुरुआत।

18 वर्ष के ऊपर सभी का होगा टीकाकरण।

Covid Vaccination के लिए 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ।

विजिट करें: नीचे लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें

https://t.co/gExGcGEBYJ

You cannot copy content of this page