DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इस तस्वीर को क्या नाम दें? जब कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया गुलाब भाजपा अध्यक्ष को, पढ़िये इसकी कहानी

बालोद – यह तस्वीर सोमवार की है, इस तरह का नजारा कभी कभार ही दिखता है . जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार को गुलाब दिया. अब इस गुलाब देने के पीछे की वजह भी जान ही लीजिये? दरअसल में उन्हें गुलाब भेंट कर उनसे निवेदन किया गया कि चूंकि हमारे प्रधानमंत्री जनता से ज्यादा भाजपाइयों की बात सुनते हैं इसलिए आप भी उनसे मांग करें कि कोरोना वैक्सीन के अलग अलग रेट को कम कर राज्य को भी 150 रु में उपलब्ध करा कर मुनाफाखोरी को रोकने का काम करे. इस दौरान जिला कांग्रेस के महामंत्री शंभू साहू नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल यादव भी मौजूद रहे.

जिले भर में हुआ ये अनूठा विरोध

केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 के वैक्सीन निर्माता कंपनियों द्वारा वैक्सीन की अलग-अलग दर निर्धारण के विरोध मे सोमवार को जिले के कांग्रेस पदाधिकारी भाजपा नेताओं के घर जाकर उन्हें गुलाब फूल भेंट किया। भाजपा नेताओं से निवेदन किया कि वे केंद्र सरकार को बताएं कि कोरोना राष्ट्रीय आपदा है वैश्विक महामारी घोषित है । जिस दर पर केंद्र सरकार वैक्सीन की खरीदी करती है उसी दर पर राज्य सरकारों को भी उपलब्ध कराएं। इस आपदा में अवसर न तलासें । बालोद में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के नेतृत्व में विकास चोपड़ा, शंभू साहू ,अनिल यादव ने जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के निवास जाकर गुलाब फूल भेंट किया। गुंडरदेही में संसदीय सचिव एवं विधायक कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा, चंद्रहास देवांगन, भोजराज साहू, रवि राय, अनुभव शर्मा, यूगांत चंद्राकर ने भाजपा के उपाध्यक्ष नरेश यदु, भाजपा महामंत्री प्रमोद जैन, भाजपा पार्षद रोशन सिन्हा एवं ओसाब यादव के निवास जाकर फूल भेंट किया। दल्ली राजहरा में जिला महामंत्री रतिराम कोसमा, जिला संगठन सचिव के ईश्वर राव, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांवेश्वर ने सांसद मोहन मंडावी के प्रतिनिधि राजेश दासोडे के घर जाकर फूल भेंट किया। सांसद के माध्यम से एक देश में वैक्सीन की कीमत एक ही रखने के लिए निवेदन किया।

You cannot copy content of this page