DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

माहुद पंचायत को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर विधायक कुंवर निषाद ने कहा मेरे विधानसभा का है पंचायत, मुझे है गर्व, दी बधाई संदेश

बालोद। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत माहुद अ को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार प्राप्त हुआ।इस पुरस्कार पर क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने पंचायत प्रशासन को बधाई संदेश जारी किया। उन्होंने बधाई संदेश में कहा कि यह पुरस्कार सेवाओं और सार्वजनिक वस्तुओं के वितरण में सुधार के लिए किए गए अच्छे कार्यों की सराहना में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को दिया जाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री टीएस सिंह देव छत्तीसगढ़ शासन के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाएं राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश की जिला, जनपद और ग्राम पंचायतें शासन की योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होने के लिए मैं ग्राम पंचायत माहुद के समस्त ग्रामवासी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ साथ जिला बालोद के कलेक्टर जिला पंचायत बालोद एवं जनपद पंचायत गुंडरदेही के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों को बधाई प्रेषित करता हूं तथा आशा करता हूं कि भविष्य में भी गुंडरदेही क्षेत्र व बालोद जिला की पंचायत संस्थाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब होंगे। राष्ट्रीय पंचायत दिवस 2021 के अवसर पर त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं ।

You cannot copy content of this page