DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

व्यापारियों ने अनाज बैंक के लिए दान की विभिन्न सामग्री , एसडीएम ने की सराहना, होम डिलीवरी को बढ़ावा देने के भी निर्देश

गुरुर – गुरुर तहसील कार्यालय में संचालित अनाज बैंक को गुरुर के व्यापारियों ने जरूरतमंद को लाभ पहुंचाने के लिए आज राशन किट प्रदान किया। जिसमें राशन से संबंधित सामग्री शामिल है। इस पहल की एसडीएम अमित श्रीवास्तव ने सराहना की व इसी तरह व्यापारियों सहित अन्य लोगों को जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आने आह्वान किया तो वहीं उन्होंने व्यापारियों को यह हिदायत भी दी कि किराना दुकानों को खोलना है पर वहां ग्राहकों को सीधे काउंटर से सामान नहीं बेचना है। होम डिलीवरी की सुविधा देनी है। इसके लिए हर वार्ड में अपने दुकान का नाम और नंबर लिखवाईए ताकि ग्राहक आपको सीधे फोन करें और आप उनके घर तक सामान पहुंचा सके। उन्होंने दुकानदारों को सावधानी बरतने कहा है व भीड़ ना लगाने की हिदायत दी है। ज्ञात हो कि पिछले साल लॉकडाउन में भी व्यापारियों के द्वारा अनाज बैंक संचालन में इसी तरह प्रशासन की मदद की गई थी। वर्तमान में जो किट दिया गया है उसमें धनिया हल्दी मिर्च शक्कर चाय पत्ती आलू प्याज आटा अरहर दाल शामिल है। प्रमुख रूप से मनोज सिन्हा, सोनू सोनवानी,घनश्याम सिन्हा, तनसुख टावरी, हरी इलेक्ट्रिकल, भूषण पुरी गोस्वामी, सुरेश कोकरिया, आकाश खत्री, कन्हैया वाधवानी, रूपु , भागचंद टावरी दुष्यंत खत्री ताम्रज सिन्हा अमन माधवानी सत्यनारायण भारत पान मसाला कृष्णा एजेंसी शंकर हार्डवेयर मनमोहन किराना नाहर लेखराज राजू टावरी अभिषेक टुवानी, विजय महेंद्र गप्पू खत्री रॉयल गवर्नमेंट जयंत किरी, आनंद बूट हाउस राजू टावरी सरस्वती बुक डिपो नितेश होटल श्री ज्वेलर्स नेशनल इलेक्ट्रॉनिक नूरसिंह, हिरी ऑटो डील के द्वारा सहयोग किया गया है।

You cannot copy content of this page