Breaking- ओवरटेक कर रहे थे दो हाईवा, बचने का प्रयास कर रहे पति पत्नी को ले लिया चपेट में, पत्नी की मौके पर मौत, पति गंभीर, बालोद धमतरी मार्ग पर हादसा



घायल पति ओमकार साहू निवासी जामगांव

बालोद/ गुरुर, ऋषभ पांडेय। बालोद धमतरी मार्ग पर गुरुर के पहले भरदा व तार्री के बीच पुल के पास बुधवार को सुबह 6:30 बजे एक सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गई तो पति की हालत गंभीर है। पति का पैर टूट गया है। जिसे संजीवनी 108 गुरुर के द्वारा पहले गुरुर अस्पताल लाया गया फिर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धमतरी रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक दंपत्ति बाइक से किसी गांव गए हुए थे। जहां से वापस अपने गांव जामगांव बालोद की ओर लौट रहे थे। इस बीच पुल के पास उन्होंने देखा कि सामने बालोद की ओर से आ रही दो हाईवा आपस में ओवरटेक कर रही थी। उनसे बचने के लिए पति ने बाइक रोकी और उतर कर खुद को बचाने के लिए दोनो भागने लगे।

पर हाईवा चालक इतने मदमस्त थे कि उन्हें टक्कर मार दी और घटना में पत्नी का सिर हाईवा के पहिए के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पति का पैर टूट गया। मृतक का नाम इला बाई उम्र 40 वर्ष व घायल पति का नाम ओमकार साहू उम्र 45 वर्ष है।

मृतिका इला बाई साहू

You cannot copy content of this page