DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुंडरदेही ब्लॉक के इस आदिवासी कांग्रेस नेता का हुआ आकस्मिक निधन, संसदीय सचिव निषाद सहित सभी ने दी श्रद्धांजलि

गुंडरदेही। ग्राम बरबसपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी एवं आदिवासी नेता रोमन सिंह ठाकुर का सोमवार को असामयिक निधन हो गया। कोरोना जांच रिपोर्ट हालांकि नेगेटिव आई है लेकिन वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। छ ग शासन के संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक कुंवरसिंह निषाद, ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू एवं सेक्टर प्रभारी डॉ मानसिंह सार्वा ने कहा कांग्रेस पार्टी के लिए यह अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में सम्बल प्रदान करे। सभी कांग्रेसियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए पूरे कांग्रेस परिवार की ओर से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

You cannot copy content of this page