DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

Big Breaking-धमतरी के इस गांव में दोहरा हत्याकांड…युवक ने अपने ही पिता और दादी की कर दी हत्या…वारदात के बाद आरोपी फरार

मृतक पिता पन्नालाल

दादू सिन्हा,धमतरी। मग़रलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत करेली बड़ी चौकी के ग्राम चंदना में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्राम चंदना के महावीर चौक में बीती रात युवक ने अपने ही दादी और पिता को मौत के घाट उतार दिया,जहाँ युवक अपने दादी और पिता को जलाऊ और पटिया से बेरहमी से सर पर वार किया,वही मृतक का नाम पन्ना लाल वर्मा उम्र 52 साल और मृत्तिका त्रिवेणी बाई उम्र 80 साल बताया जा रहा है,बता दे की इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक घटना स्थल से फरार है,आरोपी महेश वर्मा की पुलिस तलाश कर रही है,वही इस मामले में एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया कि 13 -14 अप्रैल के मध्य रात्रि को दोहरा हत्या को अंजाम दिया गया है,जिसके बाद सभी थानों को सूचना दे दिया गया है,फिलहाल एफएलसी टीम को भी बुलाया गया है। जिसके बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

You cannot copy content of this page