DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रोड सिक्युरिटी आॅपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को माओवादियों द्वारा लगाये गये आईईडी को बरामद करने में मिली सफलता

नारायणपुर।श्री सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रंेज, श्री विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर नीरज चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के निर्देषन में जिले में तैनात जिला बल, छसबल, आईटीबीपी, बीएसएफ सुरक्षा बलों द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में दिनांक 12.04.2021 को थाना धौड़ाई से जिला बल एवं आइटीबीपी की संयुक्त पुलिस पार्टी धौड़ाई से राकसनाला की ओर आर0ओ0पी0 ड्यूटी पर रवाना हुई थी। पुलिस पार्टी सर्चिंग करते हुए आगे बढ़ रही थी कि राकसनाला से 300 मीटर पहले मुख्य मार्ग से 60 मीटर जंगल अंदर जामुन पेड़ के नीचे (थाना धौड़ाई) सुरक्षा बलों को क्षति पहुचाने के नियत से माओवादी नक्सलियों द्वारा लगाये 01 नग पे्रशर कुकर बम (05 कि0ग्रा0 करीबन) को लोकेट किया गया। जिसे बीडीएस टीम नारायणपुर द्वारा सावधानी पूर्वक डिफ्यूज किया गया। नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी को सुरक्षा बलों द्वारा मौके पर ही नष्ट कर माओवादी नक्सलियांे के मन्सुबें को नाकाम करने में सफलता मिली है।

You cannot copy content of this page