DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आखिर कहां 6 साल से गायब है ये महिला, पुलिस ने तलाश के लिए सोशल मीडिया की ली मदद

6 साल से लापता महिला की सोशल मीडिया में पुलिस ने जारी की तस्वीर

गुरुर। गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम धोबनपुरी से एक महिला रूखमणी साहू विगत 6 साल से गायब है। 14 नवंबर 2015 को उनके पति पुरुषोत्तम साहू द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में लिखाई गई है। तब से लेकर अब तक इन 6 सालों में रूखमणी का कहीं कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस उन्हें ढूंढते थक गई है। जिसके बाद अब पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है ताकि कहीं कुछ सुराग मिल जाए। पुलिस ने महिला की एक वर्षों पुरानी तस्वीर भी जारी की है और लोगों से अपील की है कि कहीं कोई जानकारी है तो हमें जरूर साझा करें। पति के मुताबिक जब पत्नी रूखमणी साहू गायब हुई तो उसकी उम्र 28 वर्ष थी। 13 नवम्बर.2015 को सुबह लगभग 5. बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई है। थाना गुरूर में गुम इन्सान क्रमांक 23/15 कायम किया गया है। उक्त महिला आज दिनांक तक नहीं मिली है। थाना प्रभारी अरुण नेताम ने कहा किसी को भी इसके बारे में कोई जानकारी होने पर थाना गुरूर को 9479192057 नम्बर पर सूचित करें।

You cannot copy content of this page