डौंडीलोहारा। नगर पंचायत डौंडी लोहारा में ग्रीष्म कालीन में पेयजल की समस्या को देखते हुए नगर के अध्यक्ष श्रीमति लोकेश्वरी गोपी साहू के द्वारा समस्त वार्डो का निरीक्षण करते हुए वार्डो में खराब चल रहे बोरवेल को सुधार करने का निर्देश दिया गया।

जिसमें वार्ड क्रमांक 2, 4, 6, 11, 12 एवं अन्य वार्डो में बोरवेल को चालू कर नगरवासियों को पेयजल आपूर्ति कराया जा रहा है। साथ ही भविष्य में नगरवासियों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति हेतु शासन को सूचित करते हुए राशि की मांग किया गया है।