DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धमतरी में चोरो के हौसले बुलंद,दिनदहाड़े नगर निगम के सामने से महापौर के पीए का मोटरसायकिल चोरी


दादू सिन्हा,धमतरी– अक्सर देखा होगा कि मोटरसाइकल की चोरी या तो किसी दुकान के सामने या किसी चैक चौराहे पर रखी हुई मोटरसाइकल चोरी होती है.लेकिन धमतरी के नगर निगम के सामने से महापौर के पीएम की मोटरसाइकिल की दिनदाहड़े चोरी हो गई.वही वाहन मालिक ने कोतवाली थाना पहुंचकर चोरी होने की लिखित शिकायत दी है.
दरअसल नगर निगम धमतरी के कर्मचारी और महापौर के पीए काम होने पर घर लौटने के लिए नगर निगम से बाहर निकला और देखा कि उनका मोटरसाइकिल जिस जगह पर रख कर गया था उस जगह से गायब था.जिसके बाद मोटरसायकिल की काफी खोजबीन किया लेकिन कही पर भी नही मिला.वही थोड़ी देर बाद उसी जगह दूसरी बाइक खड़ी हुई थी वो भी गायब हो गया. जिसके बाद निगम कर्मचारी को यकीन हो गया कि उनका मोटरसाइकिल सच मे चोरी हो गया है .

जिसके बाद कर्मचारी सिटी कोतवाली जाकर अपनी मोटरसाइकल चोरी होने की शिकायत किया है. सिटी कोतवाली प्रभारी नवनीत पाटिल ने बताया कि नगर निगम कर्मचारी की मोटरसाइकिल चोरी होने का सूचना मिला है जिसमे आगे कार्रवाई में की जा रही है.

You cannot copy content of this page