DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में ठेकेदारी करने वाले रायपुर के युवक ने भाटागांव में जाकर लगाई फांसी स्कूटी भी बरामद, पढ़िए यह मामला

बालोद/ गुंडरदेही।गुंडरदेही ब्लॉक के रनचिराई थाना क्षेत्र में ग्राम भाटागांव आर से किलेपार मार्ग पर सड़क से लगभग 400 मीटर अंदर एक पेड़ पर आज सुबह ग्रामीणों ने फांसी के फंदे पर लाश देखी।घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां लाश के नीचे एक स्कूटी भी खड़ी हुई थी।

अनुमान है कि मृतक इसी स्कूटी पर चढ़कर फंदे पर झूला है। जब पुलिस ने लाश को फंदे से उतारकर तलाशी ली तो मोबाइल, आधार कार्ड व बैंक से संबंधित दस्तावेज मिले। जिससे उसकी पहचान सुनील कुमार साहू पिता संतोष साहू निवासी टिकरापारा, डॉ दीक्षित गली रायपुर के रूप में हुई। जब वहां मृतक के मोबाइल से ही कुछ लोगों के नंबर खंगाल कर लगाया गया तो घंटी उनके घर में ही बजी और मृतक के पिता को घटना की जानकारी दी गई। परिजनों से पुलिस को पता चला कि बालोद क्षेत्र में वह ठेकेदारी का काम करता था। पर यह बड़ा सवाल बना हुआ है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। कॉल डिटेल व अन्य सुराग तलाशने की कोशिश जारी है।

You cannot copy content of this page