DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बीजापुर के थाना प्रभारी दीपक भारद्वाज सहित 23 जवान शहीद, देखिए शहीदों के पूरे नाम व घायलों की सूची व तस्वीरें

बीजापुर। बीजापुर पुलिस ने कल बीजापुर सुकमा सरहदी क्षेत्र ग्राम जोनागुड़ा, टेकल गुडम, जीरा गांव के बीच नक्सली मुठभेड़ को लेकर प्रेस नोट जारी कर दिया है। जिसमें 22 जवानों की शहादत लिस्ट जारी की गई तो एक कोरबा का जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को घटना के बाद से लोकेशन नहीं मिलना बताया गया है। माना जा रहा है कि अब तक 23 शहीद हुए हैं वहीं 31 जवान घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। तो वही घटनास्थल पर एक नक्सली महिला कमांडर माड़वी वनोजा का शव मिला है तो पुलिस सूत्रों से पता चला है कि इस मुठभेड़ के दौरान कम से कम 12 और माओवादी मारे गए तो ही 16 माओवादी भी गंभीर घायल हुए हैं। शहीदों की संख्या औऱ बढ़ सकती है।

घटना में शहीद बीजापुर के थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपक भरद्वाज की कुछ साल पहले ही शादी हुई थी। अधिकतर जवान बीजापुर जिले से हैं। देखिए पूरी लिस्ट व अन्य जानकारी व तस्वीरें

You cannot copy content of this page