बालोद। बालोद धमतरी मार्ग पर ग्राम सांकरा बंगला चौक (करही भदर) के पास शनिवार की रात करीब 8 बजे एक सड़क हादसे में दो सगी बहन घायल हो गई। जो बरही के नेताम परिवार से है। एक बहन पायल नेताम कक्षा 12वीं की छात्रा बताई जा रही है। तो दूसरी बहन काजल नेताम कालेज की छात्रा है। दोनों स्कूटी में सवार होकर बरही से ग्राम करहीभदर में केक खरीदने के लिए आई थे। दरअसल में आज पायल नेताम का जन्मदिन भी है और बर्थडे मनाने के लिए देर शाम को दोनों बहन केक खरीदने के लिए पहुंची थी। करहीभदर की एक दुकान से केक खरीदने के बाद दोनों स्कूटी में बैठकर वापस अपने गांव जा रही थी। इस बीच हथौद मोड़ के पास ही पहले स्कूटी चला रही पायल एक गाय से टकरा गई। इससे स्कूटी से गिरकर काजल सड़क पर आ गई। इस दौरान बालोद से धमतरी की ओर से जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने काजल को चपेट में ले लिया। घटना में दोनों बहन को गंभीर चोट आई है। संजीवनी 108 को आने में देर होगी यह सोचकर आसपास के मौजूद लोगों ने राह चलते पिकअप छोटा हाथी को रुकवा कर तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज जारी है। काजल को ज्यादा चोट आई है। पायल का आज ही जन्मदिन है और जन्मदिन के दिन ही इस घटना से परिवार में गम का माहौल हो गया। एक तरफ जहां लोग पायल के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दे रहे थे तो वही इस हादसे की खबर के बाद लोग स्तब्ध है व उनका हाल जानने का प्रयास कर रहे हैं। काजल, पायल के पिता शिव भजन नेताम धनेली गुरुर ब्लॉक में पीएचई में पदस्थ हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़- बर्थडे मनाने के लिए केक खरीद कर जा रही थी दो बहन, अज्ञात कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, पढ़िए बालोद धमतरी मार्ग की ये घटना
