DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- कोरोना टीकाकरण के लिए होगी वैक्सीनेटर की भर्ती, एक दिन के मिलेंगे ₹500, देखिए आपको क्या करना है?

बालोद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी.मेश्राम ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत जिले में टीकाकरण शतप्रतिशत किए जाने हेतु आउटसोर्सिंग के माध्यम से जिले के बीएससी नर्सिंग/जीएनएम पास (अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी) अभ्यर्थी की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इच्छुक शैक्षणिक अर्हता अभ्यर्थी प्रतिदिवस अपने विकासखण्ड स्तर के समीपस्थ स्वास्थ्य केन्द्र में वैक्सीनेटर के रूप में कार्य करने हेतु संबंधित विकासखण्ड के अधिकारी कर्मचारी के मोबाइल नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बालोद विकासखण्ड हेतु श्री सुनील महतो (मोबाईल नम्बर 9754811366) और श्री खिलेश कुमार साहू (मोबाईल नम्बर 9617538405) से सम्पर्क कर सकते हैं। इसी प्रकार डौण्डी विकासखण्ड हेतु श्री ईश्वर चन्द्राकर (मोबाईल नम्बर 9691698043) और श्रीमती सोनल गांधी (मोबाईल नम्बर 9770785596), डौण्डीलोहारा विकाखण्ड हेतु श्री दिनेश चन्द्र खर्कवाल (मोबाईल नम्बर 9406394437) और श्री देवेन्द्र सिन्हा (मोबाईल नम्बर 9827183513), गुण्डरदेही विकासखण्ड हेतु श्री प्रवीण नायक (मोबाईल नम्बर 9302981100) और श्री विनोद साहू (मोबाईल नम्बर 8435380160), गुरूर विकासखण्ड हेतु श्री योगेश कुमार साहू (मोबाईल नम्बर 9424281899) और श्री हेमंत जॉचक (मोबाईल नम्बर 7999553257) से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि तत्संबंध में सूची कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाईट बालोद डॉट जीओवी डॉट इन में देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

उक्त व्यवस्था अस्थाई है।इच्छुक शैक्षणिक अहर्ता वाले अभ्यर्थी उक्त दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। संबंधित अभ्यर्थियों को प्रति दिवस हेतु ₹500 मानदेय राशि दिया जाएगा। कोरोना के टीकाकरण में तेजी लाने के लिए यह व्यवस्था अपनाई जा रही है। ताकि स्वास्थ्य विभाग अपने स्टाफ की कमी को इस जरिए से दूर कर सकें।

You cannot copy content of this page