DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पांचवी मंजिल पर मोबाइल में बात कर रहा था लोहारा का युवक, अचानक गिरा, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

डौंडीलोहारा। नगर से मजदूरी करने के लिए तेलगांना के हैदराबाद गए एक युवक की माैत पांचवीं मंजिल से गिरने से हाे गई। मृतक लक्षमण बुर्रा पिता थानसिंग बुर्रा 21 वर्ष डौडींलोहारा के टिकरापारा में अपने परिवार के साथ रहता था। पिछले साल काम करने हैदराबाद गया था।

एल्डरमैन अवध कौमार्य ने बताया कि युवक लक्षमण बुर्रा होली के दिन रात दस बजे मोबाइल पर बात करने में व्यस्त था तभी पांचवीं मंजिल से गिर गया। ठेकेदारों व अन्य लड़कों की मदद से हैदराबाद के हाॅस्पिटल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। चार दिन बाद शुक्रवार सुबह शव काे डौडींलोहारा लाया गया। हैदराबाद से आए सभी लोगों का कोरोना टेस्ट करने के बाद शव को परिजनाें काे सौंपा गया। तहसीलदार आरपी दुबे ने बताया कि शव वाहन में आए ड्राइवर सहित सात लोगों का कोरोना एंटीजन टेस्ट निगेटिव आने के बाद अंतिम संस्कार हुआ।

You cannot copy content of this page