DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने माना पत्रकार हैं फ्रंटलाइन वारियर्स, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा उन्होंने यह पत्र

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्रकारों के टीकाकरण को लेकर पत्र, जिले के पत्रकारों ने किया स्वागत
बालोद
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखकर पत्रकारों को फ्रंट लाइन वारियर्स मानते हुए कोरोना टीकाकरण में प्राथमिकता देने का आग्रह किया है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पत्रकारों के हित में उठाए गए इस कदम की सराहना हो रही है। स्थानीय पत्रकारों ने इस पत्र को लेकर स्वास्थ्य मंत्री की सोच की सराहना की है। शासन प्रशासन से इस पर जल्द अमल किए जाने की मांग भी उठ रही है।

पत्र के मुताबिक
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि पत्रकारों ने कोरोना काल में बहुमूल्य योगदान दिया है. कोरोना के रोकथाम एवं जांच, वैक्सीनेशन इत्यादि से संबंधित पल-पल की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित प्रसारित किया है. जनहित के लिए जनता एवं सरकार के मध्य कड़ी का कार्य कर रहे हैं.

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लिखा कि आज जब देश में कोरोना-19 की द्वितीय लहर से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं, तब इस जंग में प्रिंट-इलेक्ट्रानिक एवं वेब मीडिया के पत्रकारों के योगदान को भी ध्यान में रखना चाहिए. पत्रकारों ने प्रारंभ से ही कोरोना काल में बहुमूल्य योगदान दिया है, जो कि निश्चित रूप से सराहनीय है. कोरोना के रोकथाम एवं जांच, वैक्सीनेशन इत्यादि से संबंधित पल-पल की खबरों को प्रचारित व प्रसारित कर जनहित के लिए जनता एवं सरकार के मध्य कड़ी का कार्य कर रहे हैं.

ऐसी परस्थितियों में पत्रकार साथियों एवं उनके परिवार की सुरक्षा का दायित्व बढ़ जाता है. इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से अनुरोध करते हुए लिखा है कि सभी पत्रकार साथियों को फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स की श्रेणी में रखते हुए, प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण कराने कष्ट करें, जिससे जमीनी स्तर पर जोखिम उठाकर काम कर रहे पत्रकार साथियों का हौसला भी बढेगा और हम सब मिलकर कोविड-19 के इस जंग में निश्चित ही सफल होंगे.

You cannot copy content of this page