DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोरोना के बढ़ते खतरे को देख ठेठवार समाज ने दिखाई समझदारी, बालोद राज का वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम स्थगित

बालोद। बालोद राज, ठेठवार- यादव समाज का 04 अप्रैल रविवार को “ठेठवार भवन गंजपारा” बालोद में आयोजित वार्षिक अधिवेशन स्थगित कर दिया गया है। कोविड -19 संक्रमण ( कोरोना महामारी) के बढ़ते प्रभाव के कारण जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन में समस्त प्रकार के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसलिए प्रशासन के गाइडलाइन का पालन करते हुए , समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने ऑनलाइन बैठक आयोजित की। जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से “वार्षिक अधिवेशन” को स्थगित करने की सहमति दी।
स्थिति सामान्य होने पर सबकी सहमति से, तिथि निर्धारित कर वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। वार्षिक अधिवेशन की तैयारी के लिए ग्राम प्रमुखों , मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों ,एवं समस्त सदस्यों के सकारात्मक सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए संरक्षक छगन लाल यादव ने आभार व्यक्त किया तथा सभी मंडल अध्यक्षों से अनुरोध किया है कि अपने मंडल क्षेत्र के “ग्राम प्रमुखों” के माध्यम से समाज के समस्त सदस्यों तक ,”वार्षिक अधिवेशन के स्थगन की जानकारी” शीघ्र प्रेषित करें। आनलाईन बैठक में संरक्षक -छगन लाल यदु ,चाणक्य लाल यादव, उपाध्यक्ष -अरूण यादव, सलाहकार -जीवन यादव, कोषाध्यक्ष -पवन यादव, मंडल अध्यक्ष- बलदेव यादव,महेश्वर यादव, ग्राम प्रमुख भेजा मैदानी-राजेन्द्र कुमार यादव, ग्राम प्रमुख रत्नाबांधा -दीपक यादव,मीडिया प्रभारी बलदेव यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page