DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर – दल्ली में गांजा बेंचने वाला कॉलेज के पास बैठा था ग्राहक के इंतजार में, पहुंच गई पुलिस, गिरफ्तार कर भेजी जेल, देखिये कितना मिला गांजा

दल्लीराजहरा– दल्लीराजहरा व आसपास इलाके में गांजा के अवैध कारोबार को अंजाम देने वाले एक आरोपी विक्की राव को पकड़कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है उसके कब्जे से विगत दिनों एक किलो 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत करीब 15 हजार है दल्लीराजहरा पुलिस के मुताबिक 31 मार्च  को सुबह मुखबिर से सूचना मिला कि वार्ड क्र0 07 का विक्कीराव कॉलेज के सामने मैदान में गांजा लेकर छुपकर बैठा है. ग्राहक का इंतजार कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर रेड मारी ताकि आरोपी भाग न जाए और गंजा गायब न हो. आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़ा गया. व्यक्ति ने अपना नाम विक्की राव उर्फ अभिषेक होना बताया. तलाशी लेने पर उसके पास रखे एक नायलोन के झोला से झिल्ली में भरा मादक पदार्थ गांजा जैसे वस्तु मिला. जिसे आरोपी के कब्जा से बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार कर बरामद पदार्थ को समरस कर पंचनामा बनाया, समरस करने के बाद उक्त पदार्थ को  सूंघकर, चखकर पहचान किया गया. बरामद पदार्थ को मादक पदार्थ गांजा का होना पाया गया । इलेक्ट्रानिक तराजू से तौलने पर 01 किलों 850 ग्राम होना पाया गया. आरोपी अभिषेक राव उर्फ विक्की का कृत्य अपराध धारा 20(ख)(ii)(ख) NDPS Act का होना पाये जाने से गिरफ्तार किया गया।

You cannot copy content of this page