DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आतरगांव में बनेगी 2.46 लाख से नाली, कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा ने गांव में की निर्मला घाट बनाने की घोषणा

बालोद । ग्राम आतरगांव में 2.46 लाख की लागत से नाली निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा ने की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के तहत रोजगार का काम कर अपना जीवकोपार्जन कर सकती है। कोरोना महामारी के कारण विकास कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसके बाद भी प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी है। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ने कहा कि रोजगार गारंटी योजना में छत्तीसगढ़ प्रदेश अग्रणी रहा है। इसी प्रकार केंद्र द्वारा संचालित कई योजनाओं का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ में सरकार ने बेहतर ढंग से किया है। मुख्य अतिथि ने पैठु तलाब में निर्मलाघाट निर्माण की घोषणा की। सरपंच खिलावन सिह माहला ने ग्राम पंचायत में संचालित कार्यों की जानकारी दी। ग्रामीण महिलाओं ने गौठान निर्माण की प्रशंसा की। इस अवसर पर ,सुशीला ठाकुर, मीरा मडावी,अमरलाल पाटिल, जगदीश मडावी,हेमबाई,पेमीन ठाकुर,अनिता कोशरिया,जोधा किरसान,परमीला गावरे,सहित बङी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page