DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ की हड़ताल अब स्थगित, ये है वजह?

बालोद। सीधी भर्ती सन 2014 में आकस्मिक निधि भृत्य पदों पर नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियमित वेतनमान का लाभ नहीं दिए जाने के कारण छत्तीसगढ़ लघु वेतन कर्मचारी संघ द्वारा 1 अप्रैल को हड़ताल की सूचना दी गई थी। जिस पर कलेक्टर द्वारा 23 मार्च 2021 को आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग नवा रायपुर को मार्गदर्शन पत्र लिखा गया है।कर्मचारी संघ प्रतिनिधि महामंत्री एस.पी. सिंह जिला अध्यक्ष धन्नू लाल सिन्हा ने बताया 31 मार्च को सहायक आयुक्त द्वारा भी संघ प्रतिनिधि से विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें सभी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया है। जिससे कर्मचारी संघ द्वारा 1 अप्रैल से की जाने वाले हड़ताल स्थगित की गई। इसकी सूचना सहायक आयुक्त एवं कलेक्टर को दी गई है।

कर्मचारी संघ की मांग ये थी

1 . जिस दिनांक से 3 वर्ष पूर्ण की गई है उस दिनांक से नियमित वेतनमान दिया जाए।

  1. संबंधित कर्मचारियों को 03 वर्ष पूर्ण होने के बाद से 03 वर्ष 9 माह की एरियस राशि का भुगतान किया जाए।
  2. किसी कर्मचारियों की मृत्यु हो जाती है तो उसे अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।

You cannot copy content of this page