DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कमरौद में तांदुला नदी से रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर को पुलिस ने चालक सहित पकड़ा

जगन्नाथपुर/बालोद | ग्राम कमरौद ( जगन्नाथपुर) में लगातार अवैध रेत खनन व परिवहन की शिकायत प्राप्त हो रही थी। मुखबिर से सूचना के आधार पर पुलिस ने जब यहां छापामार कार्रवाई की तो तांदुला नदी से रेत ले जाते हुए दो ट्रैक्टर रंगे हाथ पकड़े गए। नदी से रेत भरकर उक्त ट्रैक्टर चालक गली से गुजर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

पकड़े गए  ड्राईवर  में एक केलेशवर रात्रे पिता जीवन लाल रात्रे उम्र 22 निवासी कमरौद, गाड़ी नम्बर सीजी 24 जी 6694 है। जिसका वाहन मालिक  देवांनद  ग्राम कमरौद है। इसी तरह दूसरे ड्राईवर का नाम राहुल चतुर्वेदी पिता नारायण चतुर्वेदी उम्र 22 निवासी कमरौद है। जब्त गाड़ी नम्बर सीजी 24ई 6531 है। जिसका वाहन मालिक  शेखर देशलहरे ग्राम कमरौद है।  टीआई रोहित मालेकर ने बताया कमरौद में अवैध रेत परिवहन की सूचना पर रेड कार्यवाही कर  रेत से भरी दो 2 ट्रेक्टर व एक ट्रॉली को 102 जा फो में जब्त की गई है। अग्रिम कार्रवाई हेतु खनिज विभाग को भेजी गई है।

You cannot copy content of this page