DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अविवाहित मूक-बधिर लड़की को शादी का झांसा देकर बनाया संबंध फिर शादी से ऐतराज, डौंडी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरा मामला

बालोद/ डौंडी। डौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में अविवाहित मुक बधिर लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा है। आरोपी भी अविवाहित है। डौंडी थाना प्रभारी अनिल ठाकुर के मुताबिक दुष्कर्म की ये घटना पुरानी है। दरअसल में आरोपी लड़की को शादी का झांसा देता था और उसके साथ संबंध बनाता था। दोनों की शादी नहीं हुई थी। इस बीच 3 साल पहले लड़की गर्भवती हो गई।उनकी 3 साल की एक बच्ची भी है। गांव वालों के बीच बैठक भी हुई। जिसमें आरोपी ने तो पहले उसे अपनाने की बात कही लेकिन बाद में मुकर गया और शादी से ऐतराज करने लगा। फिर परेशान होकर लड़की व उनके परिजनों ने कल डौंडी थाने में सूचना दी। जिस पर आरोपी दीनदयाल गावड़े उम्र 35 वर्ष को तत्काल हिरासत में लिया गया और गुरुवार को धारा 376 (2) ढ के तहत रिमांड पर जेल भेजा गया।

You cannot copy content of this page