बालोद जिला- होली में जिले भर के औसतन हर थाने में मारपीट बलवा के केस दर्ज हुए हैं कहीं चाक़ू चला है तो कहीं जमकर हाथापाई हुई है जिले के अलग अलग थाने में मारपीट व बलवा के केस दर्ज हुए हैं पढ़िये जिले की प्रमुख घटनाए जो बता रही है कि कैसे होली पर हुल्लड़ भारी रहा
बालोद में चला चाक़ू, बेटे ने मां पर किया हमला, बहन ने लिखाई रिपोर्ट
बालोद में एक बार फिर चाक़ू से हमला हुआ है. इस बार विवाद पारिवारिक है. एक बेटे ने अपनी मां पर ही चाक़ू मार दिया. जिसकी रिपोर्ट आरोपी की बहन ने थाने में लिखाई है. प्रार्थिया मुस्कान कटरे निवासी आमापारा वार्ड नं. 12 की रिपोर्ट पर आरोपी सुमेंद्र बघेल के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. मुस्कान ने बताया मैं बालोद में किराये के मकान में अपने पति व बच्चो के साथ रहती हूं, एवं मजदूरी काम करती हूं। इसी वार्ड में मेरी मां कमला बाई दो भाई सुमेन्द्र बघेल, कुलेश्वर बघेल तीनो शीतला मंदिर पारा बालोद में रहते है । 29 मार्च को होली त्योहार होने से खाने की निमंत्रण दिये थे तो मैं अपने पति व बच्चो के साथ तथा मेरी बड़ी बहन आरती व जीजा माधो बारले के साथ गये थे। खाना खाने के बाद बड़ी बहन व जीजा अपने घर चले गये। मैं और मेरा पति हम दोनो खाना खाने के बाद घर में बैठकर आपस में बात कर रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे बातचीत के दौरान मेरा बड़ा भाई सुमेन्द्र बघेल मेरे पति को गाली गलौज करने लगा और घर के बाहर गली में निकल कर मेरे पति को घर से बाहर निकलने की धमकी दे रहे थे। इतने में मेरी मां कमला बाई गाली गलौज करने से मना करते हुए गली में निकली। उसी समय सुमेन्द्र बघेल द्वारा मेरी मां कमला बाई को तुम कौन होती हो मना करने वाली कहते हुए गाली गलौज करने लगा, जान से मारने की धमकी देते हुए घर के अंदर रखे चाकू को लेकर आया और मेरी मां के मुह के दाहिने साईड मारकर चोट पहुंचाया है । जिससे काफी खून निकल रहा। मारपीट करते देख मैं तथा मेरा पति उपेन्द्र कटरे बीच बचाव कर छुड़ाये।
नगाड़ा बजाने के दौरान हुल्लड़, फिर मारपीट
ग्राम देवी नवागांव में नगाड़ा बजाने के दौरान हुल्लड़ व मारपीट का मामला सामने आया है। प्रार्थी परमेश्वर कुमार की शिकायत पर बालोद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है परमेश्वर ने बताया सब्जी बेचने का काम करता हूं । 29 मार्च को शाम अपने साथी अमित यादव, प्रेमलाल ठाकुर अन्य ग्राम के 20- 25 लोग गांव के बीच गली में रामाधार साहू के घर के सामने होली त्योहार मना रहे थे। आपस में नगाड़ा बजाकर नाच गा रहे थे। करीब 7.30 बजे शाम गांव के पिनेश साहू व उसका साथी बेनु साहू दोनो मिलकर मेरे ममेरे भाई अमित यादव को पकड़ कर जमीन में लेटाकर खींच रहे थे। जिसे मैं मना किया तो दोनो एक राय होकर गाली गजौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए बेनु साहू हाथ थप्पड़ से तथा पिनेश साहू जुता से मेरे सिर को व दाहिने हाथ की कनिष्ठ उंगली को दांत से काटकर चोट पहुंचाया है। मारपीट होते देख अमित यादव व प्रेमलाल ठाकुर बीच बचाव कर छुड़ाये है।
झगड़ा छुड़ाने गये ग्रामीण पर अज्ञात औजार से हमला
टेकापार में ग्रामीण लक्ष्मीकांत नेताम पर अज्ञात लोगों ने अज्ञात औजार से हमला कर दिया वह अपने दोस्तों के साथ एक झगड़ा को बंद कराने गया था बालोद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है लक्ष्मीकांत ने बताया 29 मार्च को मैं रात करीबन 7 बजे अपने साथी जमेन्द्र नेताम के साथ नहर नाली में नहाने गया था । हमारे गांव के भुनेश्वर ठाकुर एवं उनके यहां आये एक मेहमान जिसे नहीं जानता हूं, को टेकापार के 3 से 4 लोग मोटर सायकल से आये थे, दोनो को लड़ाई- झगड़ा कर मारपीट कर रहे थे। जिसे हम लोग छुड़ाने लगे तो तुम लोग कौन होते हो बोलने वाले कहकर सभी लोग एक राय होकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हम लोग के साथ हाथ- मुक्का से मारपीट करने लगे। एक व्यक्ति ने किसी औजार से मुझे एवं जमेन्द्र को मार दिये। जिससे कटने का चोट आया है। उक्त व्यक्ति लोग 3 मोटर सायकल में आये हुए थे। जो वापस जाते समय एक मोटर सायकल को चालू नहीं कर पाये। जिसे अपने पास पकड़ कर रखे है।
शिक्षक से मारपीट, शराब बेचने की शिकायत पर विवाद
ग्राम हल्दी में एक सहायक शिक्षक पुरूषोत्तम साहू से मारपीट का मामला सामने आया है पुरषोत्तम ने बताया ग्राम दर्राबांधा थाना चिचोला जिला राजनांदगांव में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हूं। मै अपने गांव में होली का त्यौहार मना रहा था। 29 मार्च के दोपहर 03 बजे कर्मा मंदिर के सामने मेन रोड हल्दी पर गांव के मुर्गा दुकान वाला लिकेश्वर उर्फ पुक्कू ठाकुर के द्वारा शराब बेचते हो कहकर शिकायत किये हो कहते हुए मुझे गालिया देते हुए तुम्हे जान से मार डांलूगा कहकर धमकी देते हुए मुझे हाथ मुक्का एवं लोहे के पट्टीनुमा टुकडा से मारपीट किये। जिस कारण मुझे दाहिने हाथ गदेली अंगुठा के पास चोट आया है। दर्द हो रहा है। मारपीट करते समय धनसिंग विश्वकर्मा, माधव विश्वकर्मा वही पर थे। जो घटना को देखे सूने एवं बीच बचाव किये है।
घर के भीतर युवक ने फेंका गोबर, विरोध किया तो नर्सिंग छात्रा की पिटाई
ग्राम सनौद में एक नर्सिंग की छात्रा कुसुमलता साहू से गांव के एक युवक ने मारपीट कर दी कंवर चौकी पुलिस ने केस दर्ज किया है। कुसुमलता साहू ने बताया बीएससी नर्सिंग कोर्स ग्राम दानीटोला में मारूती इन्सीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में कोर्स कर रही हूं। 29 मार्च को करीब 2 बजे अपने घर में माता पिता के साथ थी। तभी गांव मोहल्ला के चमन साहू का लड़का चेस कुमार साहू ऊर्फ पप्पू ने गोबर को मेरे घर के अन्दर फेंक दिया। तब मैं उसे साफ करने के लिए समझाइश दे रही थी। तभी उसका पिता चमन साहू एवं उसका चाचा रेमन साहू ने आकर मेरे लड़का को झूठा इलजाम लगा रहे हो कहके गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते मेरे बाल खिंचकर हाथ मुक्का, झापड़ से दोनों मारपीट किये। जिससे मेरे चेहरा, गाल एवं बांये हाथ में चोंट लगा है। मारपीट करते देखकर आवाज सुनकर मेरी मां देवन्तीन साहू, भाई रविन्द्र कुमार साहू आकर झगडा छुडाते में उन्हे भी मारपीट किया गया है।
पांगरी में बलवा का केस रास्ता रोककर मारपीट, बीड़ी पिने माचिस नहीं देने पर विवाद

ग्राम पांगरी में एक युवक का रास्ता रोककर 7 लोगों ने मारपीट कर दी रनचिरई पुलिस ने बलवा व मारपीट का केस दर्ज किया है। पीड़ित पंकज कुमार गजपाल निवासी सांई कालोनी उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग ने बताया मेरा मूल ग्राम नहर खपरी, थाना रनचिरई, जिला बालोद है। मैं मेरे माता पिता एवं दोस्त जतीन देवांगन, मेहुल साहू वगैरह होली त्योहार मनाने अपने मूल ग्राम खपरी आये हुए थे। होली मनाकर रात को मोटर सायकल से मैं तथा जतीन देवांगन, मेहुल साहू मोटर सायकल से उतई जा रहे थे। करीब 8:30 बजे रात ग्राम पांगरी बस्ती के पहले नहर तालाब के पास पहुंचा ही था कि कुछ व्यक्ति वहीं पर खडे थे, जिसमें से एक ने मुझे गाली गलौज किया। तब मोटर सायकल रोककर क्यों गाली गलौज कर रहे हो, कहने पर सुखचैन यादव ने गालियां देते हुए हाथ थप्पड से मारपीट किया व बीड़ी पीने के लिए माचिस मांगा, नहीं है कहने पर सुखचैन यादव तथा इनके साथी दिनेश ठाकुर, घनश्याम पटेल, मनीष ठाकुर, त्रिलोचन यादव, टोमन यादव, हीरामन धनकर ने एक राय होकर गालियां देते हुए सभी ने बारी-बारी से मेरे गालों, पीठ, कंधा को थप्पडों से मारपीट किये तथा सुखचैन ने लात से मारा। जिससे मैं वहीं जमीन में गिर गया। मारपीट करते देख मेरे साथी मेहुल साहू, जतीन देवांगन बीच बचाव करने लगे तो इन्हे भी गाली गुप्तार कर हाथ थप्पड से मारपीट किये।
होली खेलने गये पति से मारपीट, विरोध करने पर पत्नी की भी पिटाई
ग्राम तवेरा में पति व पत्नी दोनों की अलग अलग समय पिटाई कर दी गई प्रार्थिया पल्लवी कोसरिया की रिपोर्ट पर आरोपी कल्याण बारले के खिलाफ रनचिरई थाने में केस दर्ज हुआ है पल्लवी ने बताया 29 मार्च को मेरा पति होली त्योहार होने से बस्ती तरफ होली खेलने गया था। गांव का कल्याण बारले को मेरा पति नोधेश कोसरिया मिला। जो कल्याण बारले मेरे पति को देखकर बोला कि तुम लोग आजकल बहुत पैसे वाले हो गये हो, कहकर गाली देते मारपीट किया। यह बात मुझे मेरे पति ने घर में आकर बताया और बोला कि आज से सतनाम महिला समूह के नाम से किसी को पैसा मत देना। तब मैं कल्याण बारले को बोलने के लिये घर से निकली तो रास्ते में ग्राम तवेरा आंगनबाड़ी क्रमांक 01 के सामने आम गली में कल्याण बारले मिल गया। उसे मैं बोली कि चाचा मेरे पति को क्यों मारपीट किये हो और बहुत पैसा वाला हो गये हो क्यों बोलते हो? मैं समूह का पैसा जरूरतमंद लोगों को देती हूं बोली। तो कल्याण बारले मुझे भी गालियां देकर थप्पड़ से गाल व कंधे को मारपीट किया।
दल्ली वार्ड 1 में दंगल, पुलिस के सामने ही भिड़े दो पक्ष

दल्ली वार्ड 1 में भी मारपीट का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने दो पक्ष से चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक पक्ष से प्रार्थी सुनील नंदी ने बताया वार्ड क्र0 01 दल्ली राजहरा का निवासी हूं। व्यवहार न्यायालय दल्ली राजहरा में वकालत का काम करता हूं। 29 मार्च को लगभग 9.25 बजे रात्रि में श्रींकात झा द्वारा मेरे साथ गाली गुप्तार कर मारपीट किया। राजहरा बाबा मोहल्ले में गोलू नामक व्यक्ति डंडा लेकर किसी का मारने आया था। जिसे समझा रहा था तभी श्रीकांत झा ने आकर जातिगत गाली देकर हाथ से थप्पड व पैर से पेट में मारा तथा जान से खत्म करने की धमकी दिया। मेरे द्वारा थाना में फोन करने पर शुभम झा व नागेश्वर साहू ने मेरा गला दबा दिये। जिसे मेरे मां व पिता छोडाने आये। घटना को मोहल्ले के बबला व धमेंद्र ने देखे हैं। जिससे भी झूमाझटकी किया गया। दुसरे पक्ष से श्रीकांत झा ने बताया मैं वार्ड क्र0 01 दल्ली राजहरा का निवासी हूं। मैं बीएसपी माइंस राजहरा में कार्यरत हूं। 29 मार्च को लगभग 8.30 बजे रात्रि में सुनील नंदी द्वारा मेरे साथ गाली गुप्तार कर मारपीट किया गया। सुनील नंदी और मेरे बीच वाद विवाद हुआ, झुमा झटकी हुई थी । तब सुनील नंदी पुलिस वालों का फोन कर मोहल्ले में बुलवाया था। पुलिस वाले दोनों पक्षो को समझा रहे थे कि उसे दौरान नेता रवि जयसवाल भी वही पर आ गये। जो सुनील नंदी और मुझे बुलाकर दोनों को समझा रहे थे। उसी दौरान अचानक कि सुनील नंदी मुझे गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी देते हुए इतने लोगों के सामने हाथ थप्पड से मारपीट करने लगा। वहां पर मौजूद रवि जयसवाल, चंदू, विनय, दीपक, नागेश्वर, कमलेश, शुभम झा आदि लोग थे। सुनील नंदी की रिर्काडिंग हैं। जिसमें वह कह रहा प्रशासनिक से मेरा जान पहचान हैं। कलेक्टर एवं थाना प्रभारी व ( मजिस्ट्रेट) से भी हैं । सुनील नंदी मेरे परिवार के साथ पिछले एक साल से लडाई, झगडा कर रहा हैं। सुनील नंदी मुझे SC/ST में फंसा देने की धमकी दे रहा था।
ज्वाइन करें हमारा ग्रुप सेव् करें हमारा नम्बर 9755235270/7440235155/7610204196
