DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर में 5 एकड़ के पैरावट में लगी आग, सुबह तक सब स्वाहा

गुरुर। गुरुर के बीआरसी भवन मार्ग के पास रखें 5 एकड़ के पैरावट में बीती रात को आग लग गई। माना जा रहा है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। रात में ही किसी व्यक्ति ने पैरावट के मालिक को फोन करके जानकारी दी कि आग लगी हुई है। जब घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे तो लपटे तेज हो चुकी थी। बुझाना मुश्किल था इसलिए पैरावट को उसी हाल में छोड़ दिया गया। सुबह तक सब कुछ जलकर राख हो गया।

मालिक सुरेश पांडे ने बताया कि उनके ब्यारा में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाई है। घटना रात 9 बजे की है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्यारा व उनके आसपास क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का अड्डा बना रहता है। लोग शराब पीने, गांजा पीने के लिए इस इलाके में भटकते रहते हैं। आशंका है कि उन्हीं में से किन्ही लोगों द्वारा उक्त आग लगाई गई है।

You cannot copy content of this page