DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE-लाटाबोड़ के तालाब में मिला देसी कट्टा? पुलिस पहुंची जांच में

बालोद।बालोद ब्लॉक के ग्राम लाटाबोड़ के नया बस स्टैंड के पास स्थित तालाब में एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। इससे गांव में हड़कंप मच गई है। मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को मिलने के बाद बालोद पुलिस की टीम भी गांव पहुंच गई है और जांच शुरू हो गई है। बताया जाता है कि कुछ लोग तालाब में मछली पकड़ रहे थे।इस दौरान दलदल के बीच उक्त देसी कट्टा बरामद हुआ। इसका परीक्षण कराया जा रहा है कि वह नया है या पुराना। चलने योग्य है या नहीं तो वही यह तालाब में कैसे आया यह जांच विषय है। आशंका यह भी है कि यह चोरी का कट्टा हो सकता है। जिसे किसी ने यहां छुपाया होगा। पुलिस से पकड़े जाने के डर से इसे यहां छिपाया गया होगा या यह भी हो सकता है कि अभी होली के दौरान लाइसेंस धारियों को बंदूक और पिस्तौल जमा करने को लेकर आदेश जारी होता है। ऐसा भी हो सकता है कि कोई अवैध तरीके से हथियार रखा होगा और होली के दौरान इसे तालाब में छुपाया होगा। लेकिन यह आज ग्रामीणों और पुलिस की नजर में आ गई। आखिर यह किसका है और तालाब में इसे किसने छिपाया होगा जन चर्चा का विषय बना बना हुआ है। वहीं थाना प्रभारी गैंदसिंह ठाकुर का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जांच के लिए स्टाफ भेजा गया है। अभी पुष्टि नहीं हुई है कि कट्टा किस परिस्थिति में है। वह देसी है या नहीं। कहीं नकली तो नहीं है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। अभी कुछ जानकारी नहीं दे सकते।

दोपहर में मिला, रात को पुलिस ले गई जब्ती कर

सरपंच गंगा प्रसाद ठाकुर ने बताया कि दोपहर में तालाब में उक्त देसी कट्टा मिलने की जानकारी हुई। तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए हमने बालोद पुलिस को सूचना दी। रात 8:30 बजे पुलिस पहुंची और पंचनामा कर जब्ती बना कर उक्त देसी कट्टा को ले गई। कट्टा कवर सहित छुपाया गया था। काले रंग का कट्टा है। पंचायत में रखा गया था। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। तालाब गहरीकरण के लिए तालाब को सुखाया जा रहा है इसी दौरान कुछ लोग मछली पकड़ रहे थे, जहां दलदल के बीच उक्त देसी कट्टा कवर सहित मिला।

You cannot copy content of this page