DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग-36 घंटे से लापता ग्रामीण की लाश घटनास्थल से कुछ ही दूर नहर में मिली, पढ़िए गुरुर के इस गांव की घटना


बालोद/ गुरुर,ऋषभ पांडे। 2 दिन पहले रात से लापता हुए ग्राम मुड़खुसरा (मिर्रीटोला) के रहने वाले 45 वर्षीय कृष्णा सेन की लाश आज दोपहर 12 से 1 बजे के बीच गंगरेल नहर में मिली। गंगरेल नहर में सीढ़ी के पास चप्पल बरामद हुई थी। लेकिन कृष्णा सेन का कुछ पता नहीं चला था। पुलिस ग्रामीण सहित गोताखोर की टीम 2 दिन से जुटी हुई थी। गुरुर थाना प्रभारी अरुण नेताम लगातार स्टाफ व गोताखोर टीम के जरिए खोजबीन करवा रहे थे। जिसमें आज जाकर सफलता मिली। घटनास्थल से कुछ ही दूर पर लाश बरामद हुई।

जो नहर में भीतर कहीं फसी हुई थी। गोताखोर की टीम जब घटनास्थल से बारीकी से खोजबीन करते हुए आगे बढ़ी तो थोड़ी दूर जाने के बाद ही लाश मिल गई और। बता दे कि कृष्णा सेन 2 दिन पहले रात को नहर की ओर गया हुआ था। जहां फिर वह गायब हो गया था। घरवाले काफी खोजबीन किए। आशंका यही थी कि वह पानी में बह गया है। अब वह पानी में कैसे बहा, यह पुलिस जांच का विषय है। वह पानी में कैसे गिरा, कोई हादसा हुआ है या कुछ और कारण है, इस पहलू पर भी पुलिस जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट में भी स्थिति स्पष्ट होगी।

पढ़िए यह संबंधित खबर

Big Breaking- रात में घूमने निकला ग्रामीण हुआ गायब? गंगरेल नहर किनारे सीढ़ी पर मिली चप्पल, बहने की आशंका, खोजबीन जारी, गुरुर के इस गांव की घटना

You cannot copy content of this page