DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शहर कांग्रेस कमेटी बालोद की हुई बैठक, राजीव भवन को लेकर हर कार्यकर्ता देंगे चंदा, संगठन की मजबूती के लिए हर वार्ड में बनाएंगे अध्यक्ष,पढ़िए पूरी खबर

बालोद। मंगलवार को शहर कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक कांग्रेस भवन में आहूत किया गया। जिसमें चंद्रप्रभा सुधाकर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बालोद, भैया राम सिन्हा पूर्व विधायक बालोद एवं चंद्रेश हिरवानी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद की उपस्थिति में यह बैठक संपन्न हुआ। इस बैठक का 3 प्रमुख एजेंडा था। पहला राजीव भवन के निर्माण पर चर्चा।

जिसमें तय हुआ कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता साथी इसमें चंदा देंगे। अगर कोई आम नागरिक भी इसमें सहयोग करना चाहता है तो उनसे भी सहयोग लिया जाएगा। हर पार्षद व अध्यक्ष को चंदा करने के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किया गया। सबकी सहभागिता से राजीव भवन का निर्माण होगा। दूसरा एजेंडा शासन के लाभकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार था। जिस पर पूर्व विधायक भैया राम सिंह सहित अन्य दिग्गजों ने कहा कि भूपेश समर्थित कांग्रेस सरकार की सभी योजनाओं का पूरा प्रचार प्रसार करें। ताकि आने वाले चुनाव को लेकर भी हम दोबारा मजबूती से खड़े हो सके और फिर से कांग्रेस की सत्ता काबिज हो। तीसरा प्रमुख एजेंडा संगठन के मजबूती के बारे में था। जिसमें यह तय किया गया कि सब साथ मिलकर चले। किसी तरह का मनमुटाव ना रखें। तो वहीं वार्ड में मजबूती को लेकर काम करना है।

जिसमें प्रमुख फैसला लिया गया कि हर वार्ड में शहरी क्षेत्र में एक-एक अध्यक्ष बनाया जाएगा। उसके अंतर्गत 5 से 10 सदस्य भी रहेंगे। इनकी समय-समय पर बैठकर होंगी। उन्हें कांग्रेस कमेटी के द्वारा संगठन की मजबूती को लेकर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कार्यकारिणी गठन को लेकर भी बात रखी गई और योग्य व्यक्तियों को मौका देने कहा गया। इस बैठक में अनिल यादव शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, रामजी भाई पटेल, यज्ञ देव पटेल, जोगेंद्र योगी, प्रेमचंद क्षिर सागर , राजा चौहान, विनोद बंटी शर्मा, कमलेश श्रीवास्तव, श्रीमती पद्मनी साहू, चमेली साहू , धनेश्वरी ठाकुर, रीता सोनी, नरोत्तम साहू एवं समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page