DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रप्रभा बोली -छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ हो रहा है न्याय, कांग्रेस सरकार जो कहती है उसे करती भी है, भाजपा की तरह वादा खिलाफी नही करते

बालोद। केंद्र की भाजपा सरकार ने तमाम अड़चनों और बाधा खड़ी की गई। समस्याओं का बखूबी सामना करते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना की राशि सफलतापूर्वक दे दी है। उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त के भुगतान के साथ स्पष्ट हो गया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार और कांग्रेस पार्टी जो कहती हैं। वह करती हैं। एक तरफ जब देशभर के किसान समर्थन मूल्य के लिए महीनों से आंदोलित है। सड़कों पर है। उस समय छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपने राज्य के 21.5 लाख किसानों से लगभग 91.5 लाख मैट्रिक टन धान घोषित समर्थन मूल्य में खरीद कर एक रिकॉर्ड बनाया है। धान खरीदी के बाद राज्य के किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कांग्रेस सरकार ने किसानों को न्याय योजना के माध्यम से ₹10000 प्रति एकड़ की सहायता दे रही है। राजीव गांधी किसान नया योजना में धान गन्ना, मक्का उत्पादक किसानों को पहले वर्ष की चौथी किस्त के 1104. 27 करोड़ रुपये मिलेंगे। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के दूसरे चरण में धान, गन्ना, मक्का के अलावा दलहन, तिलहन, रागी, कोदो, कुटकी, उत्पादक किसानों को भी शामिल किया जाएगा। इस योजना में भूमिहीन और सीमांत किसानों को शामिल कर मुख्यमंत्री ने राज्य की एक बड़ी आबादी की आर्थिक उन्नति के द्वार खोल दिए हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया। लेकिन आज तक किसान हित में कोई ठोस पहल नहीं की। छत्तीसगढ़ में रमन सिंह सरकार के 15 साल में किसानों से जो वादाखिलाफी और धोखाधड़ी हुई। उसे हम सब बखूबी जानते हैं। छत्तीसगढ़ में मांग करने और केंद्र सरकार से रोक लगाने की भाजपा की दोहरी भूमिका अब किसान समझ चुके हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राजीव गांधी किसान न्याय योजना पर रोक लगाने की बात करते हैं तो भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह भाजपा विधायक दल के नेता धरमलाल कौशिक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव सहाय क्यों खामोश हैं। केंद्र की भाजपा सरकार का किसान विरोधी चरित्र बेनकाब हो चुका है। छत्तीसगढ़ भाजपा किसानों के साथ आने का दिखावा अब बंद करें। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष के साथ शहर अध्यक्ष अनिल यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, महामंत्री केशव शर्मा ,उपाध्यक्ष रामजी भाई पटेल, महामंत्री शंभू साहू, धीरज उपाध्याय, प्रवक्ता यज्ञदेव पटेल उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page