DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सभी स्कूलों को आगामी आदेश तक बंद करने के आदेश जारी, परीक्षा को लेकर क्या हुआ फैसला देखिये खबर,मोहल्ला क्लास को लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं?

कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ऑफलाइन मोड में ली जाएंगी

अन्य सभी कक्षाओं में सभी विद्यार्थियों को दिया जाएगा जनरल प्रमोशन

यह आदेश राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के तथा निजी स्कूलों पर लागू होगा

रायपुर

राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सभी स्कूल आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं में परीक्षा नहीं ली जाएगी और सभी विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन दिया जाएगा। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ऑफलाइन मोड में ली जाएंगी। इन परीक्षाओं में कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपाय केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों के अनुसार किए जाएंगे। यह आदेश राज्य सरकार, केन्द्र सरकार और निजी सभी स्कूलों पर लागू होगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज देर शाम इस आशय का आदेश महानदी भवन से जारी कर दिया गया है।

मोहल्ला क्लास को लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं ,शिक्षक-पालक असमंजस में

तो वही इस आदेश में मोहल्ला क्लास संचालन को लेकर कोई स्पष्ट निर्देश नहीं दिया गया है। क्योंकि विगत दिनों स्कूल खोलने के आदेश हुए थे।जिसमें सिर्फ हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल खुल रहे थे। पर प्राइमरी और मिडिल के शिक्षक गण मोहल्ला क्लास के जरिए ही बच्चों को पढ़ा रहे थे। इस आदेश में मोहल्ला क्लास संचालन होगा या नहीं इसको लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं है। जिसके चलते शिक्षकों व पालकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि अब क्या करेंगे। क्या मोहल्ला क्लास भी बंद होगा या उन्हें पहले जैसे संचालित करना पड़ेगा? शिक्षकों का कहना है इसके लिए शासन स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी होनी चाहिए। इसके अलावा शिक्षकों की उपस्थिति के लिए भी संस्था प्रमुखों प्राचार्य व हेडमास्टर द्वार अलग अलग तरीके से अनावश्यक दबाव बनाया जाता है। जबकि शासन जब स्कूल बंद किए है, तो शिक्षकों की अनिवार्य उपस्थिति के लिए शासन के निर्देश के बिना अनावश्यक दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए।

कोरोना के बढ़ते प्रसार के कारण सभी इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, आईटीआई और कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी

कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को देखते हुए राज्य शासन द्वारा कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय और निजी इंजीनियरिंग महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं राज्य कौशल विकास के सभी प्रशिक्षण और शैक्षणिक कार्य को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त तक बंद करने का आदेश आज देर शाम जारी कर दिया गया है। राज्य शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा इस आशय का आदेश आज महानदी भवन से जारी किया गया है।

You cannot copy content of this page