DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाठागांव (R) में अवैध शराब बिक्री का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश

कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप, युवाओं पर पड़ रहा बुरा असर

गुंडरदेही। थाना रनचिराई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाठागांव (R) में कथित अवैध शराब बिक्री का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर अवैध शराब बिक्री से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद गांव में आक्रोश का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से खुलेआम शराब बेची जा रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार खराब होता जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, इस संबंध में गांव के लोगों एवं सरपंच द्वारा कई बार थाना रनचिराई में लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब बिक्री के कारण गांव के युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और क्षेत्र में विवाद एवं असामाजिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं।

वायरल वीडियो के बाद बढ़ी कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद अब ग्रामीण खुलकर प्रशासन और पुलिस विभाग से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते अवैध शराब कारोबार पर रोक नहीं लगी तो गांव का माहौल और बिगड़ सकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा गांव में अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। वायरल वीडियो के बाद पूरे क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

गुंडरदेही से प्रेम प्रकाश साहू की रिपोर्ट

You cannot copy content of this page