DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नैकुरा पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

गुरूर ब्लॉक के पुरुर थाना क्षेत्र की घटना, गांव में पसरा मातम

बालोद। नैकुरा पुलिया के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। यह मामला गुरूर ब्लॉक के पुरुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 🚨


पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डोकला (थाना चारामा) निवासी योगेश्वर साहू (32 वर्ष) और देवेंद्र पाड़े (30 वर्ष) ट्रैक्टर में झटका तार और पोल लेकर फागुनदाह गांव की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान नैकुरा पुलिया के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक और उसके साथ बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।


गांव में शोक की लहर, पुलिस कर रही अज्ञात वाहन की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के गांव में शोक की लहर फैल गई है। 🕯️

You cannot copy content of this page