DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आखिरकार जीत गई जगन्नाथपुर की बेटी पूजा वैभव साहू, भाजपा समर्थित प्रत्याशी कृतिका साहू को मिली हार

बालोद। जिले में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 का चुनाव दिलचस्प रहा । जहां इस क्षेत्र के लिए पिछले कार्यकाल में जिला पंचायत सदस्य रही भाजपा समर्थित कृतिका साहू मैदान में थी। तो कांग्रेस ने नए चेहरे को मौका देते हुए जगन्नाथपुर की बेटी पूजा वैभव साहू को मैदान में उतारा था। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और अंततः जीत जगन्नाथपुर की बेटी पूजा वैभव साहू की हो गई। देर रात तक जीत का अंतर बढ़ते क्रम पर रहा। स्थिति यह भी देखने को मिली कि हीरापुर अपने गृह ग्राम में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी कृतिका साहू को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पूजा वैभव साहू से कम वोट मिले। सभी बूथ मिलाकर जहां रात 9 बजे तक जीत का अंतर 4000 से पार हो चुका था। तो आधी रात तक चल रही गिनतियां से जीत का अंतर 10000 से अधिक वोट होने का दावा किया जा रहा है। भाजपा द्वारा पूजा वैभव साहू को एक पैराशूट प्रत्याशी बताकर प्रचार को प्रभावित करने का प्रयास भी किया जा रहा था। लेकिन इसका कुछ असर देखने को नहीं मिला। उल्टा कई बूथ में टक्कर देते हुए पूजा वैभव साहू आगे निकलती रही। भाजपा भी इस जीत से स्तब्ध है । जन चर्चा थी कि कम उम्र की प्रत्याशी पूजा वैभव साहू कैसे दिग्गज नेत्री को मात दे सकती है । लेकिन मतदाताओं के मन में तो पूजा के प्रति प्यार और आशीर्वाद उमड़ रहा था। और यही वजह रही कि पूजा साहू पहली बार चुनाव मैदान में उतरने के बावजूद पतंग चुनाव चिन्ह के साथ अपना परचम लहराने में कामयाब रही।

9 कार्यों को करवाने की है वादा

ज्ञात हो कि जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र 9 की प्रत्याशी रही पूजा वैभव साहू ने जनता के हित में 9 कार्य करवाने का वादा किया है। उन्होंने कहा था कि अपने क्षेत्र से अगर वह चुनाव जीत कर आती है तो उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए 9 विभिन्न कार्यों को करवाएगी। जिसके तहत प्रत्येक गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, प्रत्येक जनपद में सैनिक भर्ती प्रशिक्षण का आयोजन, उच्च शिक्षा की तैयारी हेतु विद्यार्थियों के लिए स्कूल एवं कॉलेज में कैरियर गाइडेंस प्रोगाम का आयोजन, बुनकर समूह, रोजगार हेतु विशेष कार्य योजना, मत्स्य पालन हेतु गोंदली ताँदुला डैम में ग्रामीणों के लिए कार्य योजना, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का प्रति वर्ष मीट अप का आयोजन, पंचायत के मूलभूत कार्य, नल, जल, बिजली, राशन कार्ड, विधवा निराश्रित पेंशन का प्रमुख रूप से क्रियान्वयन, ग्रामों में सड़क, सीसी रोड, मैदान, आवास, मुक्तिधाम आदि निर्माण कार्यों को अधिक से अधिक धरातल में लाने का प्रयास, सभी ग्राम में सामुदायिक भवन एवं कला मंच निर्माण के लिए प्रयास करने की बात कही गई है। बीएससी कृषि और एमएससी उद्यानिकी तक शिक्षित युवा प्रत्याशी पूजा वैभव साहू पर मतदाताओं ने भरोसा जताया और बड़े अंतर के साथ जीत कर आई।

मीम के साथ मुलाकात वाला फोटो हो रहा वायरल

कृतिका साहू की हार के साथ चुनाव प्रचार के दौरान एक तस्वीर सोशल मीडिया में भी वायरल हो रही है। जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी कृतिका साहू और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पूजा वैभव साहू दोनों साथ नजर आ रही है। दोनों एक दूसरे के प्रचार पंपलेट को पकड़े हुए एक दूसरे की जीत की कामना कर रहे थे । तो इसी के साथ इस पोस्ट पर कृतिका साहू की ओर से लिखा गया है छत्तीसगढ़ी में लिखा गया है कि पूजा को तो मैं बच्ची समझ रही थी लेकिन उसने मुझे ही हरा दिया। तो वही पूजा की ओर से लिखा गया है कि आपने ही तो मुझे मुलाकात के दौरान जीत का आशीर्वाद दिया था दीदी, उसके लिए धन्यवाद।

You cannot copy content of this page