DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निर्दलीय चुनाव लड़कर प्रत्याशी टी ज्योति ने साबित कर दिया जनता की है वह चहेती, बनी तीसरी बार पार्षद, भाजपा और कांग्रेस समर्थित दोनों प्रत्याशी रह गए पीछे

बालोद । बालोद जिले के दल्लीराजहरा वार्ड 26 में चतुष्कोणीय मुकाबले के बीच निर्दलीय प्रत्याशी रही टी ज्योति एक बार फिर से पार्षद बन गई है। यह उनका तीसरा कार्यकाल है। वह भाजपा से दावेदारी करना चाह रही थी। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला तो फिर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। इस वार्ड में उनके अलावा तीन अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में थे। तो भाजपा समर्थित प्रत्याशी भूपिंदर सिंह छतवाल उर्फ बॉबी छतवाल और कांग्रेस समर्थित रूबी एंथोनी भी मैदान में थे। इस पूरे चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी टी ज्योति को 321 वोट मिले। तो वही भाजपा समर्थित प्रत्याशी बॉबी दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 202 वोट मिले। तो एक अन्य निर्दलीय नंदू कुमार को 201 वोट मिला। कांग्रेस समर्थित रूबी एंथोनी 139 वोट पाए हैं। तो वही अन्य निर्दलीय दिनेश और सुरेश आनंद आसानी को 23-23 वोट मिले। ऐसे में कड़ी टक्कर के बावजूद पार्षद टी ज्योति ने तीसरी बार जीत हासिल करते हुए साबित कर दिया है कि वह अपने वार्ड के जनता की चहेती है। अपने पिछले कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों के बलबूते उन्हें एक बार फिर से जनता ने आशीर्वाद दिया है। जिसके फल स्वरुप वह पुनः पार्षद बनने में कामयाब रही। इस जीत पर उन्होंने समस्त वार्ड वासियों और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि इस नए कार्यकाल में भी वह पूर्व की तरह हर समस्या के समाधान के तत्पर रहेंगी। किसी भी नागरिक को कोई भी दिक्कत होती है तो वह उन्हें बिना किसी संकोच के अपनी समस्या बता सकते हैं।

You cannot copy content of this page