DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर बालोद पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, आसामाजिक तत्वों में फैली दहशत

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में बालोद थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया । 20 फरवरी 2025 को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है जिसके मद्देनज़र सुरक्षित , निष्पक्ष चुनाव कराने एवं मतदाताओं द्वारा निर्भीक होकर मतदान करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक  बालोद श्री एस.आर.भगत के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर , निरीक्षक बालोद थाना रविशंकर पांडे द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामों में फ्लैग मार्च किया गया । जिसके तहत जनपद पंचायत बालोद अंतर्गत हीरापुर , सिवनी , झलमला , जगतरा , जमरूवा , करहीभदर , निपानी , पिपरछेढ़ी ,चरवाही , बिरेंतरा , भेड़ियानवागव , परसोदा , ग्राम पड़कीभाट , नेवारीखुर्द, नेवारीकला, लाटाबोड, देवीनवागांव , सुंदरा, जगन्नाथपुर, सांकरा, कोहांगाटोला , जुंगेरा, तरौद में 100 जवानों के साथ फलैग मार्च किया गया । एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर एवं निरीक्षक बालोद रविशंकर पांडे के नेतृत्व में जनपद पंचायत बालोद क्षेत्र में पैदल मार्च कर सभी मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया गया, इस दौरान लोगों से अपील की गई कि अधिक से अधिक मतदान में भाग लें एवं निर्भीक निष्पक्ष होकर मताधिकार का उपयोग करें । बालोद पुलिस ने समस्त मतदाताओं से अपील की है कि अपने  मताधिकार का अधिक से अधिक उपयोग करें एवं मजबूत लोकतंत्र को बनाने में अपना योगदान दें।

You cannot copy content of this page