DARSHAN BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

‘शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला भोइनापार में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह’’

जगह जगह शान से लहराया तिरंगा ,, मुख्य अतिथियों के आतिथ्य मे हुआ ध्वजारोहन ,, स्कूली बच्चों ने देश भक्ति गीत , नारे गुंजा उमंग भरा रहा दिन

अमृत सरोवर , ग्राम पंचायत भवन, आँगनबाड़ी , कर्मा सामुदायिक भवन ,आदिवासी भवन, कलामंच सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर किया ध्वजारोहन

बालोद/लाटाबोड़। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला भोइनापार में 15 अगस्त आजादी की इस महापर्व पर 78 वीं स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा गलियों मे बाजे गाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई,भारत माता ,, जय हिंद , महान पुरुषों जयकारे की नारे लगाये ।

इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठिका अनामिका आर्य एवं प्राथमिक शाला प्रधानपाठिका कल्पना उके ने महापुरुषों की यादो को नमन करते हुए तैलिक चित्र पर माल्यार्पण कर तिलक दीप प्रज्ज्वलन कर स्वतंत्रता सेनानियों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।

प्रधानपाठिका आर्य मैडम ने ध्वजारोहण कर शाला को अपनी सम्बोधन करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर देश के अमर सपूतो की बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता उन्होंने अपनी जान आजादी की लड़ाई मे न्योंछावर कर बलिदान हो गये जिसके परिणाम स्वरूप हम सब देशवासी आज स्वतंत्र होकर जीवन जी रहे है । आने वाले समय में देश के सामने खड़ी चुनौतियों-गरीबी, असमानता, साम्प्रदायिकता से निपटने के लिए युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना का विकास एवं राष्ट्र के विकास में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करने का संदेश दिया। पूर्व माध्यमिक शाला भोइनापार के शिक्षक श्री पी एस साहू,शिक्षिका श्रीमती चौधरी मैडम, शिक्षिका निधि गुप्ता, प्राथमिक शाला शिक्षक श्री तरुण टांडिया , टुकेश्वरी साहू शिक्षिका , सरपंच कोमल सिंह विश्वकर्मा , उपसरपंच नथमल बंजारे, सचिव कौशल साहू, भुतपूर्व सरपंच भोमराज साहू, पंच धर्मेंद्र साहू, लिलीमा नेताम, तीजू राम साहू, निरंजन साहू, उत्तम टंडन, धनसाय कंवर , महिलाएँ गणमान्य नागरिक सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

You cannot copy content of this page