बलरामपुर में बजरंग दल के सहसंयोजक की हत्या से बालोद में भी बौखलाया बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दी गई आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भी लगाए गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला?



बालोद । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला में बजरंग दल के सह संयोजक की निर्मम हत्या कर दी गई है और प्रशासन इस प्रकरण में केवल लीपापोती कर रहा है। जिससे पूरे छत्तीसगढ़ में आक्रोश है। इस क्रम में बालोद जिले में भी बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद भी बौखलाया हुआ है और मामले में मुख्यमंत्री के नाम से जिला प्रशासन के जरिए ज्ञापन देकर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी गई है। विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता के निर्देश पर विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री राज सोनी, विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री महेंद्र सोनवानी मोनु ,विश्व हिंदू परिषद जिला बालोद, भरत साहू गुण्डरदेही विश्व हिंदू परिषद की उपस्थिति में बजरंग दल बालोद जिला प्रमुख उमेश कुमार सेन के

नेतृत्व में बलरामपुर में हुई बजरंग दल कार्यकर्ता सुजीत कुमार की हत्या के विरोध में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के नाम पर दिए गए ज्ञापन के दौरान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल से भरत साहू विश्व हिंदू परिषद गुण्डरदेही, पंकज साहू बजरंग दल, देवेंद्र कुमार राहुल साहू, गुण्डरदेही, कुणाल साहू हीरापुर आदि मौजूद रहे।

भाजपा सरकार और उनके मंत्रियों पर भी लगाया गंभीर आरोप

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और सनातनियों के साथ हो रहे हत्या जैसी जघन्य अपराधों के कारण भाजपा शासन प्रशासन और उनके मंत्रियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं । ज्ञापन में मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रदेश के बलरामपुर जिला में बजरंग दल के सह संयोजक,सुजीत स्वर्णकार की निर्मम हत्या कर दी गई है और प्रशासन द्वारा इस प्रकरण में केवल लीपापोती की जा रही है। विगत 27 मई को संदिग्ध अवस्था में सुजीत स्वर्णकार का शव जंगल में पाया गया था। मृतक के शरीर में पेट और जांघ में धारदार हथियार से वार किया गया। इस बात का पंचनामा में भी उल्लेख है। उसकी उंगलियां टूटी हुई थीं और गर्दन भी तोड़ी गई थी।उसे हलाल करके अधमरा करने के बाद जीवित शरीर पर विद्युत करंट लगाया गया, जो कि किसी निश्चित स्थान पर किया गया होगा। इस प्रकार तड़पा-तड़पा कर बर्बरतापूर्वक हत्या करने के बाद उसके शव को जंगल में फेंक दिया गया। साथ ही जिस लड़की की भी हत्या की गई, उसकी बड़ी बहन को सोन्‌ खान गौ तस्कर का रात के 1 बजे फोन आता है, और इससे इस षड्यंत्र की पुष्टि होती है। तथ्यपरक जांच होने के पश्चात इसमें निश्चित इस्लामिक जिहादियों और गौ तस्करों की संलिप्तता की पुष्टि हो सकती है। बलरामपुर बजरंग दल जिला सह संयोजक की हत्या एक गहरी साजिश है और हिन्दु रक्षकों को हतोत्साहित करने का एक कुत्सित प्रयास है। हत्या का कारण एक षडयंत्रपूर्वक आक्रमण है।

भाजपा सरकार के गठन के बाद कवर्धा में हो चुकी है एक और हत्या

सीएम को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में आपके सरकार गठन के बाद से प्रदेश में इस्लामिक जिहादियों के द्वारा कवर्धा में साधराम यादव की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दिया गया। वही बलरामपुर में सुजीत स्वर्णकार की हत्या हो गई। प्रदेश के अन्य कई जिलों में भी लव जिहाद,धर्मांतरण व गौ तस्करी के मामले बढ़े है। हिन्दू आस्था के केंद्र मंदिरों में विग्रह को तोड़ा गया है। जो हिन्दू धर्म समाज के सामने गम्भीर चिंता का विषय है।

भाजपा के मंत्री भी हो चुके हैं संवेदनहीन

प्रदेश के अन्य जिलों में जो घटनाएं हो रहा है। उसमे भी आपके मंत्रियों का व्यवहार धर्मसमाज के प्रति सकारात्मक नही दिखाई दे रहा है। छतीसगढ़ शासन के मंत्री राम विचार नेताम जैसे अनुभवी और जिम्मेदार नेता अपने दायित्वों से पूरी तरह विमुख होकर एक संवेदनहीन प्रशासक की तरह व्यवहार कर रहे हैं। जिसे सही नही कहा जा सकता है। एक हिंदुत्ववादी सरकार से विश्व हिन्दू परिषद तथा अन्य तमाम हिन्दू संगठन इस तरह के बर्ताव की अपेक्षा नहीं करता है।

प्रांत स्तरीय आंदोलन करने होंगे बाध्य

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री से यह अनुरोध करती है कि ऐसे घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो। जिलों में हिंदुहितो को लेकर काम करने वाले धर्मसेवकों की हत्या व हमलों पर रोक लगे।प्रदेश के अंदर लव जिहाद,गौ तस्करी व अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने के साथ साथ अवैध प्रार्थना सभाओं पर भी रोक लगे। अन्यथा संगठन अपनी लड़ाई स्वय लड़ने के लिए तैयार है। अगर ऐसे बड़े मामलों पर आगे कार्यवाही नही होती है तो छत्तीसगढ़ विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल प्रांतव्यापी आंदोलन को बाध्य होगा एवं मंत्रियों का घेराव तथा आवश्यक होने पर मुख्यमंत्री का घेराव भी किया जाएगा। जिसकी समस्त जवाबदारी राज्य शासन की होगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति चिंता का विषय है और अपराधियों एवं अराजक तत्वों के बढ़ते हौसले से हिन्दू समाज सकते में है और असुरक्षित महसूस कर रहा है। अपनी सुरक्षा के लिए हिन्दू समाज और अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए विश्व हिन्दू परिषद प्रतिबद्ध है और हम इसके लिए किसी भी सीमा तक जाने के लिए सक्षम हैं। छत्तीसगढ़ की हवाओं में जो जिहादी जहर घोलने का प्रयास कर रहे हैं, उस पर तत्काल लगाम लगाई जाए और कठोर कानून बना कर सख्ती से उनसे निपटा जाए।

हत्या पूर्व का ये है मामला
छतवा,थाना रामानुजगंज चौकी विजयनगर जिला-बलरामपुर (छ0ग0) निवासी नुर मोहम्मद एवं उसके दामाद, संमधी, साडू पुत्र एवं घर के अन्य सदस्य सहीत’ रिस्तेंदारों कें द्वारा अपने घर में ही गौवंश की निर्मम हत्या कर घर में होने वालें खतना के कार्यक्रम में सामुहिक दावत दिया गया था।नूर मोहम्मद के घर में ही गौवंश की हत्या कर उसे पकाया गया एवं बचे अवशेष को घर के कमरे में ही गड्डा खोदकर दफना दिया गया जिसकी ज़ानकारी समस्त हिंन्दू समाज एवं विश्व हिन्दू परिषद बज़रंग दल को प्राप्त होने पर विजयनगर चौंकी में सूचना दी गई जिस पर गौवंश का पका हुआ मांस करीब 35 किलो एवं अवशेष सिंग खुर, खाल-आदि बरामद किया गया था। विजयनगर पुलिस ‘द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपियों ने अपने कथन में कहा है कि उनके द्वारा पूर्व में भी नूर मोहम्मद के घर में गौवंश की हत्या कर गौ मांस का भक्षण किया गया है। बजरंग दल बलरामपुर के द्वारा इस मामले की शिकायत करने से नाराज लोगो ने प्रतिशोध के चलते इस घटना को अंजाम दिया हो जो जांच का विषय है।

ये है विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की मांगे

01 – सुजीत स्वर्णकार की हत्या मामले की सीबीआई जांच हो ताकि निष्पक्ष जांच हो व न्याय मील सके।

02- मृतक के परिवार को सहायता हेतु 1 करोड़ राशि प्रदान की जाये।

03- मामले की जांच उपरांत दोषी पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया जाये।

You cannot copy content of this page