DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय एकता शिविर (NIC) 2024 उड़ीशा में स्वयंसेवक विनोद और स्वयंसेविका पुनीता करेंगे राजनांदगाव जिले का प्रतिनिधित्व

राजनांदगांव राष्ट्रीय एकता शिविर भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल (म.प्र छ.ग.) द्वारा राष्ट्रीय एकता शिविर NIC कैंप का आयोजन 16 मार्च से 22 मार्च 2024 तक फकीर मोहन विश्वविद्यालय, बालाशोर (उड़ीशा) में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में देशभर के विभिन्न राज्यों के रा से यो इकाइयों की भी सहभागिता होगी। सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर के दौरान विभिन्न प्रांतो के स्वयंसेवक स्वयंसेविकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के संस्कृति का आदान-प्रदान किया जायेगा। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव से स्वयंसेवक विनोद टेम्बुकर समाजकार्य विभाग द्वितीय सेमेस्टर और बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय डोंगरगांव से स्वयंसेविका पुनीता साहू समाजशास्त्र द्वितीय सेमेस्टर का चयन राजनांदगांव जिले से किया गया। दुर्ग विश्विद्यालय से 4 छात्र, 4 छात्राओं और एक कार्यक्रम अधिकारी का चयन हुआ है जिसमे राजनांदगांव जिले का प्रतिनिधित्व स्वयंसेवक विनोद और स्वयंसेविका पुनीता करेंगे। स्वयंसेवियों का राष्ट्रीय एकता शिविर चयन हेतु जिला राजनांदगांव राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक डॉ. एस. के. पटेल और शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के एल टांडेकर, शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बी.एन. मेश्राम साथ ही रासेयो इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजय सप्तर्षि, प्रो.करुणा रावटे एवं प्रो. श्रीमती प्रियांकि गजभिये व प्रो. आशाराम साहू एवं रासेयो परिवार द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।

You cannot copy content of this page