DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बीजेपी का “महतारी वंदन योजना” एक छलावा – पंकज जैन(जिला मीडिया प्रभारी “आप”)

बालोद (छत्तीसगढ़) – आम आदमी पार्टी के युवा नेता पंकज जैन जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि बजट में भाजपा की बदनीयती सामने आई है।

मोदी की गारंटी के नाम पर छत्तीसगढ़ की बहन बेटियों को एक बार फिर छला गया। इस बजट में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पूरे 1 वर्ष के लिए कुल बजट प्रावधान मात्र 3000 करोड़ रुपया अर्थात ढाई सौ करोड़ रूपए महीना? प्रदेश में कुल महिला मतदाताओं की संख्या लगभग एक करोड चार लाख है। भारतीय जनता पार्टी के साय सरकार की ओर से दिए गए बजट प्रावधान से मात्र 25 लाख महिलाओं को ही 1000 रुपया महीना दिया जा सकेगा। यानी भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव साय सरकार की मंशा प्रदेश के लगभग 80 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना से बाहर रखने का है। बजट के अनुसार तो 25 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रूपया महिना मिल सकता है, लेकिन जिस प्रकार से साय सरकार षडयंत्र पूर्वक शर्ते लाद रही है। उससे लगता है कि 20 प्रतिशत महिलाओं को भी लाभ देने की इनकी नीयत नहीं है।

You cannot copy content of this page