DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षिका मोना ने किया मितानिनों का सम्मान

बालोद। ग्राम पंचायत दानीटोला के आश्रित ग्राम बनगांव और बोरिद तीनों गांव के मितानिनों का सम्मान बनगांव की शिक्षिका मोना रावत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साविता टेकाम व शाला समिति के सदस्यों के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ी महतारी की पूजा-अर्चना व राज्य गीत से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांव बुजुर्ग महिला शांति बाई , अमरबती, तिलोका बाई तथा विशेष अतिथि डी.आर.पी. सुश्री रेशमा खान उपस्थित थीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चे, मितानिन गांव के सभी महिलाओं को शपथ दिलाया गया कि गांव को, आसपास के तालाब, नाली को साफ रखेंगे और मितानिनों के द्वारा आश्वासन दिया गया कि हर समय अपनी सेवा देंगे। अंत में आभार प्रदर्शन प्रशिक्षक श्रीमती टोमिन रावटे के द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page